Breaking News
777

बिरयानी की दावत के बाद 30 छात्र बीमार

777

ठाणे । महाराष्ट्र के भिवंडी में संदिग्ध विषाक्त भोजन करने से एक मदरसे के कम से कम 30 छात्र बीमार हो गए। भिवंडी के तहसीलदार शशिकांत गायकवाड़ ने बताया कि मंगलवार दोपहर को किसी व्यक्ति ने मदरसे में दावत का आयोजन किया था। भोजन के बाद छात्रों को उल्टी आने, जी मिचलाने, पेट दर्द की शिकायत हुई जिसके बाद उन्हें तत्काल सरकारी आईजीएम अस्पताल ले जाया गया। सभी छात्रों की आयु 12 से 15 के बीच है। उन्होंने बताया कि बाद में कुछ बच्चों की हालत बिगडऩे लगी जिसके बाद उन्हें मुंबई के नायर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
गायकवाड़ ने बुधवार रात अस्पताल का दौरा किया और बताया कि सभी बच्चों की हालत खतरे से बाहर है। घटना की जांच की जा रही है।

Check Also

Top tips to Keno game online like a pro

The web site is for entertainment solely, with no real money, including Cash Prizes, Free …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *