Related Articles
Hamster Run casino ile kazancını katla
10/20/2026
Top tips to Keno game online like a pro
10/20/2026
पीएम मोदी ने 500 करोड़ रुपये की तत्काल मदद का किया ऐलान

पटना (संवाददाता) । बाढ़ से बर्बाद लोगों का हाल जानने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को बिहार पहुंचे। उन्होंने राज्य के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। हवाई सर्वे के बाद पीएम मोदी ने 500 करोड़ रुपये की तत्काल मदद का ऐलान किया। पीएम ने आश्वासन दिया कि राहत और बचाव कार्य के लिए सभी मुमकिन मदद दी जाएगी। इसके अलावा, नुकसान का आकलन करने के लिए केंद्रीय अधिकारियों की एक टीम भेजी जाएगी। पीएम मोदी विशेष विमान से पूर्णिया के चूनापुर एयरपोर्ट पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने उनका स्वागत किया। पूर्णिया के एक अधिकारी ने बताया कि चूनापुर एयरपोर्ट से पीएम मोदी बाढ़ प्रभावित इलाकों का सर्वे करने निकल गए। उनके साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के अलावा कई अधिकारी भी हैं।
The National News