Breaking News
US President Donald Trump 364x205

इराक में आगे बढ़ रहा है अमेरिका: ट्रंप

US President Donald Trump 364x205वाशिंगटन, 29 मार्च । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिकी सैन्य बल इराक में अच्छा काम कर रहे हैं और अमेरिका इस युद्ध पीडि़त देश में खूंखार आतंकवादी संगठन आईएसआईएस के खिलाफ अपनी लड़ाई में आगे बढ़ रहा है। ट्रंप ने सीनेटरों और उनके जीवन साथियों के लिए कल आयोजित एक समारोह में कहा कि जवान बहुत अच्छा काम कर रहे हैं और परिणाम बहुत अच्छे हैं। हम अच्छा कर रहे है। मैंने हाल में (रक्षा मंत्री) जनरल (सेवानिवृत्त जेम्स) मैटिस से लंबी बात की। हम इराक में वाकई अच्छा काम कर रहे हैं। हमारे जवान बहादुरी से लड़ रहे हैं और परिणाम बहुत अच्छे हैं और मैं चाहता हूं कि सभी लोग यह बात जानें। इस समारोह में बड़ी संख्या में सीनेटरों ने हिस्सा लिया। समारोह में शामिल होने वाले सीनेटरों की सूची के अनुसार एकमात्र भारतीय अमेरिकी सीनेटर कमला हैरिस (डेमोक्रेटिक पार्टी) इसमें शामिल नहीं हुईं। ट्रंप ने भरोसा जताया कि स्वास्थ्यसेवा विधेयक जो पिछले सप्ताह पारित नहीं हो सका था, वह अंतत: पारित होगा।

Check Also

Iskustva Sa Plus Hosting Uslugama: Što Su Korisnici Otkrili

U ovom članku istražujemo iskustva korisnika Plus hosting usluga, fokusirajući se na ono što su …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *