Breaking News
rekha

राज्यमंत्री रेखा भाजपा के सदस्यता टोल फ्री नंबर का किया शुभारंभ

rekha

पिथौरागढ़ (संवाददाता)। पिथौरागढ़ में प्रदेश की राज्यमंत्री रेखा आर्या ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिन के कार्यक्रमों के साथ पार्टी के सदस्यता टोल फ्री नंबर का शुभारंभ किया। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाने के निर्देश दिए।कहा इस अभियान को सभी गंभीरता से लेकर लोगों को पार्टी की नीतियां बताएं। शनिवार को राज्यमंत्री रेखा ने संगम बारातघर में पार्टी के कार्यक्रमों का शुभारंभ दीप जलाकर किया और मुखर्जी के कार्यों को याद किया। उन्होंने उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से सदस्यता के लिए मिले लक्ष्य को तय समय में पूरा करने को कहा। इस दौरान उन्होंने सदस्यता टोल फ्री नंबर 8980808080भी जारी किया। भाजपा जिलाध्यक्ष विरेंद्र वल्दिया ने सभी मंडल अध्यक्षों से प्रत्येक बूथ में 100 नये सदस्य बनाने को कहा। जिला सदस्यता प्रमुख बसंत जोशी ने मंडल सदस्यता संयोजक एवं शक्ति केंद्र संयोजक व विस्तारकों से सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाने को कहा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी से प्रेरणा लेकर आगे बढऩे का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा महामंत्री गिरीश जोशी ने किया।

Check Also

उत्तराखंड के अनेकों पत्रकारों ने प्रदेश के सर्वांगीण विकास में लेखनी के जरिए अपनी अहम भूमिका निभाई: धामी

देहरादून (सू वि)।  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *