Breaking News
mayawati pti story and facebook 647 090516074202

किसानों की मौत भाजपा के दमन का परिणाम

mayawati pti story and facebook 647 090516074202

नयी दिल्ली। बहुजन समाज पार्टी :बसपा: की अध्यक्ष मायावती ने मध्य प्रदेश में किसानों पर पुलिस की बर्बर कार्रवायी की निंदा करते हुये इसे भाजपा की दमनकारी नीतियों का परिणाम बताया। बसपा की ओर से आज जारी मायावती के बयान में कहा गया है कि मध्य प्रदेश में निर्दोष किसानों पर पुलिस की गोलीबारी में छह किसानों की मौत न सिर्फ दुखद है बल्कि राज्य सरकार के किसान, मजदूर और गरीबों के प्रति दमनचक्र को भी दर्शाती है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा की अगुवाई वाली केन्द्र सरकार और भाजपा शासित राज्यों में दलित, अल्पसंख्यक, मजदूर गरीब और किसान विरोधी गतिविधियोंं का सिलसिला बदस्तूर जारी है। मायावती ने कहा कि देश भर में भूमि अधिग्रहण के नाम पर किसानों की जमीन उद्योगपतियों को लगातार हस्तांतरित किये जाने के कारण किसानों का असंतोष आंदोलन के रूप में सड़कों पर आज दिख रहा है। इसे दबाने की कोशिश के फलस्वरूप मंदसौर जैसी घटनायें विभिन्न राज्यों में पिछले तीन सालों से लगातार हो रही है।  बसपा प्रमुख ने पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के नेताओं को पीडि़त किसान परिवारों की हरसंभव मदद मुहैया कराने का निर्देश देते हुये कहा कि वह स्वयं पीडि़त परिवारों से मिलकर अपनी संवेदना व्यक्त करना चाहती हैं लेकिन कानून व्यवस्था के नाम पर राज्य सरकार विपक्ष के नेताओं को किसानों से मिलने की अनुमति नहीं दे रही है।

Check Also

Kawaboumga: Merge Up 2 et Simsinos Casino, guide des mécaniques du slot

Le monde des machines à sous a vu l’émergence de titres innovants comme Merge Up …

3 comments

  1. 574732 524019I adore gathering valuable info, this post has got me even far more info! . 439148

  2. 296396 503787good day, your internet website is inexpensive. I do several thanks for succeed 156906

  3. 455391 34460Oh my goodness! an remarkable write-up dude. Thank you Even so My business is experiencing problem with ur rss . Dont know why Unable to subscribe to it. Can there be anyone obtaining identical rss issue? Anybody who knows kindly respond. Thnkx 560608

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *