Related Articles
Hamster Run casino ile kazancını katla
10/20/2026
Top tips to Keno game online like a pro
10/20/2026

मदुरै (नेशनल वार्ता टीम) । विरुधुनगर जिले के एम विल्लाइपुरम के रहने वाले 31 वर्षीय राममूर्ति अपनी बहन के साथ रहते हैं। वह बहन की 21 वर्षीय बेटी रेणुकादेवी से शादी करना चाहते थे लेकिन यह काफी नहीं था। उनका सपना एकसाथ ही दो शादियां करने का था। राममूर्ति की दूसरी बहन अमुधावली भी अपनी बेटी का उनसे रिश्ता करने को तैयार हो गईं। परिवार ने शादी के कार्ड भी छपवा लिए जिनपर रेणुकादेवी और गायत्री के साथ राममूर्ति की 4 सितंबर को शादी होने की सूचना थी। जल्द ही यह निमंत्रण पत्र सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। मदुरै के रहने वाले सी कुमार ने कहा, कई लोग ऐसे हैं जिनकी एक भी शादी नहीं हो रही, जबकि उनकी अच्छी नौकरी है लेकिन वह दो शादियां कर रहा है। उसके इस अरमान पर सोशल मीडिया की वजह से पानी फिर गया। जानकारी मिलने के बाद विरुधुनगर के जिला सामाजिक कल्याण अधिकारी पी राजम ने दोनों युवतियों के पैरंट्स को तलब किया। पैरंट्स ने अधिकारी को शादी के लिए तैयार होने के पीछे की वजह बताई। उन्होंने कहा कि वे अपनी बेटियों की जल्दी से शादी करना चाहते थे। उन्होंने यह भी बताया कि एक ज्योतिषी ने बताया था कि राममूर्ति की दो पत्नियां होंगी। हालांकि गायत्री इस शादी के लिए तैयार नहीं थी और उसका कहना था कि ऐसा करने से राममूर्ति को सलाखों के पीछे जाना पड़ सकता है। इसके बाद यह तय हुआ कि राममूर्ति की शादी सिर्फ रेणुकादेवी से होगी। सोमवार यानी 4 सितंबर को होने वाली यह शादी पुलिस और कुछ ्न्य अधिकारियों की निगरानी में होगी।
The National News