Breaking News
Manisha Koirala wallpapers hd

कलाकार अभिनय में हमेशा प्रयोग करते रहते हैं: मनीषा

Manisha Koirala wallpapers hd

कैंसर की जंग जीतने के बाद मनीषा अपनी आगामी फिल्म ‘डियर माया’ से फिल्मी पर्दे पर लौट रही हैं। मनीषा ने गुरुवार को फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर कहा, ‘कलाकार अभिनय में हमेशा प्रयोग करते रहते हैं और नए-नए किरदार निभाना चाहते हैं। मुझे फिल्म की पटकथा बेहद पसंद आई और जब मुझे यह मौका मिला तो मैंने इसे तहेदिल से स्वीकार किया।’ फिल्मों में लौटने के बारे में उन्होंने कहा, ‘यह एक शानदार अहसास है। मुझे कैमरे के सामने फिर से आने में बेहद मजा आया। कलाकार के तौर पर मैं हमेशा बेहतर करना चाहती हूं।’ पाकिस्तानी वीजे मदीहा इमाम भी इस फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। युवा कलाकारों के साथ काम के बारे में मनीषा ने कहा, ‘युवा कलाकारों के साथ काम करना एक अच्छा अनुभव है, क्योंकि आज के कलाकार बहुत मेहनती, अनुशासित और प्रतिभाशाली हैं।’

Check Also

Gates of Olympus slot vous plonge dans l’univers des dieux

Il y a beaucoup de jeux de on line casino et de machines à sous …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *