Breaking News
Malaika arora

लड़कों को बचपन से ही महिलाओं का सम्मान करना सिखाना चाहिये: मलाइका

Malaika arora

देश में मी टू अभियान के जोर पकडऩे के बीच एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने कहा है कि अभिभावकों को अपने बेटों को महिलाओं का सम्मान करना सिखाना चाहिए. मलाइका ने कहा कि समाज को पुरुषवादी मानसिकता बदलनी होगी और इसके लिए लड़कों को महिलाओं की इज्जत करना सिखाना होगा. मलाइका ने कहा कि मेरा भी एक बेटा है और यह जरूरी है कि बच्चों को शुरूआत में ही यह सिखाना चाहिए कि महिलाओं का सम्मान करना चाहिए. मलाइका ने कहा कि आप महिलाओं को चीज नहीं समझ सकते और न ही उन्हें हल्के में ल सकते हैं. आप उनके साथ किसी वस्तु की तरह का व्यवहार नहीं कर सकते. उन्होंने पुरुषवादी सोच पर तंज कसते हुए कहा कि दुर्भाग्य है कि समाज में ऐसी ही सोच है. पुरुष महिलाओं पर अपना हक जताने वाला भाव रखते हैं. मलाइका ने कहा कि पुरुषों को लगता है कि वो महिलाओं पर शासन कर सकते हैं और उन्हें दबाकर रख सकते हैं. उन्होंने कहा कि ये सोच तभी बदली जा सकती है जब आप छोटे बच्चे होते हैं और उम्मीद है कि सोच बदलेगी. बता दें कि तनुश्री दत्ता ने अपने कोस्टार अभिनेता नाना पाटेकर पर उनके साथ यौन उत्पीडऩ का आरोप लगाया था. जिसके बाद देश में मी टू अभियान ने फिर से जोर पकड़ लिया है और देशभर से महिलाएं अपने साथ हुए यौन उत्पीडऩ के बारे में खुलकर बोल रही हैं.

Check Also

Iskustva Sa Plus Hosting Uslugama: Što Su Korisnici Otkrili

U ovom članku istražujemo iskustva korisnika Plus hosting usluga, fokusirajući se na ono što su …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *