Breaking News
train

विलंब से चल रही ट्रेन, नाराज लोग बरसा रहे पत्थर

train

नई दिल्ली (संवाददाता)। राजधानी दिल्ली में अचानक ट्रेनों पर पत्थर बरसने का सिलसिला तेज हो गया है। शुक्रवार शाम 3 वीआईपी ट्रेनों पर पत्थर बरसने की घटनाएं सामने आईं। हमसफऱ एक्सप्रेस, फिरोजपुर शताब्दी और रांची राजधानी पर पत्थरबाजी हुई। उत्तर रेलवे ने दो दिन पहले 100 ट्रेनों को कोहरे की वजह से रद्द किया और उसके बाद से हिंसक घटनाओं का सिलसिला तेज हो रहा है। इन घटनाओं में करीब 25 खिड़कियों के शीशे टूटे है लेकिन गनीमत यह रही कि पैसेंजर को चोट नहीं आई। इस तरह की घटनाएं पहले भी घट चुकीं हैं। अब रेलवे ने पत्थरबाजी रोकने के लिए संवदेनशील जगहों पर सुरक्षा टीम लगाना शुरू कर दिया है। फिरोजपुर शताब्दी पर पत्थर बरसाने के मामले में चार लोगों को पकड़ा गया है। इस ट्रेन पर शाम करीब 4:45 बजे दयाबस्ती स्टेशन के पास पत्थरबाजी हुई। ड्राइवर ने कुछ देर बाद ट्रेन भी रोक दी। ट्रेन को चेक किया गया तो 7 कोच के 25 शीशे टूटे थे।  जम्मूतवी से तिरुपति को जाने वाली हमसफर एक्सप्रेस 22706 शाम करीब साढ़े 4:30 बजे पटेल नगर से इंद्रपुरी के बीच जम कर पथराव हुआ। ट्रेन के बी-14 कोच का शीशा तोड़ते हुए बड़ा पत्थर ट्रेन में आकर गिरा। गनीमत रही जहां पत्थर लगा वहां कोई शख्स नहीं बैठा था। शीशा पूरी तरह टूट गया। इस संबंध में पैसेंजर ने ट्विटर पर भी शिकायत दर्ज कराई। इसके अलावा नई दिल्ली से रांची जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस ने कल शाम 4 बजे नई दिल्ली से चलने के बाद 30 मिनट का सफर किया था कि तिलकब्रिज- गाजियाबाद स्टेशन के बीच ट्रेन पर पत्थर फेंका गया। शीशे में दरारें आ गई। उत्तर रेलवे के अनुसार पत्थरबाजी क्यों हो रही है, अभी यह बताना मुश्किल है। ट्रैक के किनारे रहने वाले बच्चे पत्थरबाजी करते है। तीनो घटनाएं शाम की है, ऐसे में इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि यात्री ट्रेन रद्द किए जाने का गुस्सा ट्रेनों पर निकल रहे है। मामले की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल तो ट्रैक के आसपास सुरक्षा बढ़ाई गई है।

Check Also

Magiczne ziarna kontra zamrożone owoce: analiza odpowiedzialnej gry w kasynie w Mostbet, Bydgoszcz, Polska

Z bogatym wyborem gier, atrakcyjnymi promocjami i błyskawicznymi wypłatami, kasyno Mostbet to idealne miejsce dla …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *