

B. of Journalism
M.A, English & Hindi
सावित्री पुत्र वीर झुग्गीवाला द्वारा रचित-
Virendra Dev Gaur Chief Editor (NWN)
राम रथ यात्रा के सूत्रधार अडवाणी लाए थे भाजपा में बहार
राम रथ यात्रा के असली सूत्रधार
लाए लाल कृष्ण अडवाणी भाजपा में बहार
यदुवंशियों ने ठानी थी रार
करेंगे अडवाणी को गिरफ्तार
यादवों की रही कभी दो राज्यों में सरकार
अडवाणी जी पर थी राम-धुन सवार
यदुवंशियों ने लगाए रोड़े बार-बार
किन्तु अडवाणी जी कहाँ मानने वाले थे हार
लिहाजा राम लहर पर होकर सवार
श्री राम के आशीवार्द से भाजपा ने की चुनाव की दरिया पार
दो सांसदों से जा पहुँचे ये अस्सी पार
इस समय हैं ये दो सैकड़ा पार
भरोसा जताया इन पर जनता ने अपार
किन्तु राम नहीं तुच्छ राजनीति से इनको बेहद प्यार
क्षुद्र राजनीति पर देंगे ये श्री राम को वार
चुनाव के लिए बन रहे गठबंधन में न आ जाए दरार
राम के घोर विरोधी बने हुए हैं इनके खासमखास यार
जात-पात के भी हैं जो खतरनाक हथियार
देश की एकता जिनके लिए फालतू बेकार
वोट के रेंगते हुए जो कीड़े हैं बेशुमार
बता भाजपा तुझमें और औरों में कहाँ रह गया कोई अन्तर
क्यों न तुझसे खाए कोई खार
मंडल-मसीहा विश्व नाथ प्रताप सिंह थे प्रधानमंत्री एक बार
जिन्होंने इन्सानियत की आड़ में फैलाया जात-पात का ज़हर और खुमार
मंडल कमीशन का देश में बरपाया कहर
इनके जवाब में लाई गई कमंडल की लहर
मीडिया ने लिए तब खूब जमकर चटकारे
पर कोई न था ऐसा जो झूठ को फटकारे
अब मोदी जी उभरे दूसरे मंडल-मसीहा बनकर
अगड़े गरीबों को देंगे न्याय ये बढ़ चढ़कर
मंडल-कमंडल से खत्म नहीं होगा जात-पात का कैंसर
देश के गरीब और पिछड़ों को जात-पात के लैंस से देखना छोड़ो
इनकी पढ़ाई-लिखाई का पूरा खर्चा उठाओ
आरक्षण के रोग को मत फैलाओ
वोट के लिए देश को मत बाँटो नेताओ
देश को इन्साफ और सच्चाई के रास्ते पर ले जाओ
श्री राम के सनातन धर्म को अपनाओ।
-जय भारत
The National News
184885 695279Valuable info. Fortunate me I discovered your internet internet site by chance, and Im surprised why this twist of fate didnt happened earlier! I bookmarked it. 487183