Breaking News
pokhriyal ji 123

24 घंटे में लाखों छात्रों ने डाउनलोड किए एडमिट कार्ड: शिक्षा मंत्री

pokhriyal ji 123

नई दिल्ली । देश में नीट और जेईई (मुख्य) परीक्षा को लेकर चल रहे विरोध और आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने सरकार का पक्ष रखा। उन्होंने परीक्षा से सम्बंधित कई जानकारियां भी साझा की।
पोखरियाल ने बताया कि जेईई परीक्षा केंद्रों को 570 से बढ़ाकर 660 कर दिया गया है जबकि छात्रों की सुविधा के लिए 2,546 से 3,842 नीट केंद्र हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों को उनकी पसंद के परीक्षा केंद्र भी आवंटित किए गए हैं। शिक्षा मंत्री ने कहा, देश के तमाम छात्रों और अभिभावकों का लगातार ये दबाव और आग्रह रहा कि छात्र कब तक पढ़ता रहेगा और इसका एक वर्ष बर्बाद नहीं होना चाहिए। पोखरियाल ने कहा, एनटीए (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) के डीजी ने मुझे बताया कि जेईई में कुल 8,58,000 अभ्यर्थियों में से करीब 7,50,000 अभ्यर्थियों ने अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लिया है। वहीं नीट में 15,57,000 अभ्यर्थियों में से 10 लाख से ज़्यादा ने 24 घंटे में एडमिट कार्ड डाउनलोड किए हैं। ये प्रमाण है कि छात्र हर हाल में चाहता है कि परीक्षा हो।

Check Also

Iskustva Sa Plus Hosting Uslugama: Što Su Korisnici Otkrili

U ovom članku istražujemo iskustva korisnika Plus hosting usluga, fokusirajući se na ono što su …

2 comments

  1. 31271 591472Wow! This could be 1 certain of the most helpful blogs Weve ever arrive across on this subject. Basically Superb. Im also an expert in this subject therefore I can realize your effort. 173674

  2. 352895 955191Outstanding blog here! In addition your web website rather a lot up quickly! What host are you using? Can I get your affiliate hyperlink for your host? I wish my web site loaded up as fast as yours lol. 225187

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *