Breaking News
aag bsnl

टेलीफोन एक्सचेंज में लगी आग से लाखों की क्षति

aag bsnl

अयोध्या (नितेश सिंह)। भारत संचार निगम लिमिटेड के वैदेही नगर टेलीफोन एक्सचेंज के गोदाम में शनिवार को आग लग गयी जिसकी वजह से गोदाम में रखा लाखों के सामान जलकर राख हो गए। मौके पर तैनात पीआरडी के जवानों ने गोदाम से धुआं उठते देख कर सूचना पुलिस और अफसरों को दी। सूचना पर पहुंचे अग्निशमन दस्ते ने लगभग तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बीएसएनएल के प्रधान महाप्रबंधक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि गोदाम में रखे प्लास्टिक के वह उपकरण जले हैं जिनका उपयोग ग्रामीण अंचलों में नेटवर्क के लिए प्रयोग किया जाता है। उन्होंने बताया कि आग से 25 से 30 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। आग लगने की वजह फिलहाल शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।

Check Also

सीएम धामी ने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी से की शिष्टाचार भेंट

देहरादून (सू0 वि0)। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *