Breaking News
Kulbhushan Jadhav

कुलभूषण जाधव पर पाक की पैंतरेबाजी

एक और झूठा विडियो जारी किया

Kulbhushan Jadhav

इस्लामाबाद । भारतीय कुलभूषण जाधव को लेकर पाकिस्तान की पैंतरेबाजी जारी है। अभी कुलभूषण को अपनी मां और पत्नी से मिले 10 ही दिन हुए हैं और पाकिस्तान ने जाधव का एक नया विडियो जारी कर दिया है। इस विडियो में जाधव पाकिस्तान की तारीफ कर रहे हैं और बता रहे हैं कि उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचाया गया। इतना ही नहीं जाधव ने विडियो में खुद को भारतीय नौसेना का कमिशंड अफसर बताया है और उनकी मां और पत्नी के डरे होने के पीछे भारत का हाथ बताया है। उन्होंने यह भी कहा कि मुझे सेहतमंद देखकर उनकी मां बहुत खुश हुईं। 25 दिसंबर को जब जाधव की मां और पत्नी इस्लामाबाद में उनसे मिलने पहुंचे तो जाधव की पत्नी की जूतियां तक उतरवा ली गईं थी। जाधव और उनके परिवार के बीच एक शीशे की दीवार थी और उन्होंने इंटरकॉम से बातचीत की। इस दुर्व्यवहार का 26 दिसंबर को भारत ने कड़ा विरोध किया था। अब इस विडियो में जाधव ने पाकिस्तान के व्यवहार को लेकर उसका शुक्रिया अदा किया है। जाधव ने कहा कि जब उनकी मां और पत्नी इस्लामाबाद आए वे काफी डरे हुए दिख रहे थे, उन्हें नहीं पता ऐसा क्यों था। ऐसा लग रहा था जैसे उन्हें विमान में डरा-धमकाकर लाया गया हो। इतना ही नहीं जाधव विडियो में यह भी कह रहे हैं कि मुलाकात के बाद भी भारतीय अधिकारी उनकी मां और पत्नी से चिल्ला-चिल्लाकर बात कर रहे थे। जाधव इस विडियो में कह रहे हैं, मैं भारतीय नौसेना का कमिशंड ऑफिसर हूं। आप मेरी खुफिया एजेंसी के लिए काम करने की जानकारी को लेकर झूठ क्यों बोल रहे हैं? मुझे पाकिस्तान में टॉर्चर नहीं किया जा रहा है।  जाधव को पाकिस्तान की सैन्य अदालत ने जासूसी के कथित आरोप में फांसी की सजा सुनाई थी। लेकिन इस फैसले के खिलाफ भारत ने अंतरराष्ट्रीय न्यायालय का दरवाजा खटखटाया जहां अगले फैसले तक फांसी की सजा पर रोक लगा दी गई। पाकिस्तान का दावा है कि उसने मार्च 2016 में जाधव को बलूचिस्तान से गिरफ्तार किया था लेकिन भारत इसे झूठ बताता है। भारत का कहना है कि जाधव को ईरान से पकड़ा गया, जहां वह अपना कारोबार करने गए थे।

Check Also

Top tips to Keno game online like a pro

The web site is for entertainment solely, with no real money, including Cash Prizes, Free …

One comment

  1. 246625 62553woah i like yur website. It really helped me with the info i wus seeking for. Appcriciate it, will bookmark. 199321

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *