Breaking News
president india 453453

कोविंद जापान में नेपाली राष्ट्रपति से मिले, द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की

president india 453453

तोक्यो । राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को अपनी नेपाली समकक्ष बिद्या देवी भंडारी से यहां मुलाकात की और उनके साथ परस्पर हित और द्विपक्षीय सहयोग के कई मुद्दों पर चर्चा की। कोविंद जापान के सम्राट नारुहितो के राज्यभिषेक समारोह में हिस्सा लेने के लिए यहां आए हुए हैं। राष्ट्रपति भवन के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा गया है कि कोविंद ने नेपाल की राष्ट्रपति भंडारी के साथ वार्ता की है। कोविंद 29 साल में जापान की यात्रा करने वाले पहले भारतीय राष्ट्रपति हैं। ट्वीट में कहा गया है, ” राष्ट्रपति कोविंद ने जापान के तोक्यो में नेपाल की राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत और नेपाल के बीच परस्पर हित और द्विपक्षीय सहयोग के कई मुद्दों पर चर्चा की। राष्ट्रपति कोविंद फिलीपीन की अपनी पांच दिवसीय यात्रा पूरी करके सोमवार को जापानी राजधानी पहुंचे थे। अपनी तीन दिनी यात्रा के दौरान कोविंद तोक्यो में भारतीय समुदाय से भी मुखातिब होंगे।

Check Also

Görsel ve ses efektleriyle güçlendirilmiş Chicken Road Demo sürümü

Chicken Road oyna, genellikle %95 ile %97 arasında değişen bir RTP oranına sahiptir ki bu, …

One comment

  1. 783468 880854Superb read, I just passed this onto a colleague who was doing a little research on that. And he truly bought me lunch because I identified it for him smile So let me rephrase that. 867881

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *