Breaking News
Makeup Tips

काजल खरीदने से पहले इन बातों का रखें खास ध्यान

Makeup Tips

काजल आंखों की खूबसूरती को और बढ़ा देता है। मार्केट में अब न सिर्फ काले बल्कि अलग-अलग रंग के काजल भी मिलने लगे हैं। काजल को सिर्फ मेकअप के साथ ही नहीं बल्कि यूं ही आंखों में लगा लें तो चेहरे का लुक बिल्कुल बदल जाता है। बाजार में यूं तो इसके कई ब्रैंड्स और टाइप हैं लेकिन इसका सही चुनाव कैसे करना है इस बारे में कुछ चीजों का ध्यान रखना जरूरी है।
सस्ते के पीछे न भागें
काजल आंखों के सबसे नजदीक होता है। ऐसे में सस्ते के पीछे न भागें। बेहतर होगा कि आप अच्छे ब्रैंड के ही काजल खरीदें। सस्ते के चक्कर में आप अपनी आंख को गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं।
काजल पेंसिल ध्यान से चुनें
काजल पेंसिल दो तरह की होती हैं पतली और मोटी। इनकी नोंक भी इसी के अनुसार होती है। आप पर कौन सा टाइप सूट करेगा इसके लिए पहले खुद पर दोनों काजल ट्राइ कर लें। मोटी पेंसिल वाले काजल को लगाना आसान होता है, लेकिन इसके फैलने के भी चांस रहते हैं। वहीं पतली पेंसिल के काजल को लगाना थोड़ा टाइम टेकिंग है।
लिच्डि काजल को पहले कर लें टेस्ट
मार्केट में लिच्डि काजल के ऑप्शन भी उपलब्ध हैं। इसे लेने से पहले ब्रश, उसकी चलिटी, काजल कितना थिक है और कितना पतला जैसी चीजें ध्यान से जांच लें। बेस्ट होगा कि आप शॉप पर काजल के टेस्टर को पहले ट्राइ कर लें जिससे आपको सही चुनाव करने में आसानी होगी।
ऐसे काजल को न करें इस्तेमाल
काजल लगाने के बाद अगर आपको आंख में किसी भी तरह की खुजली, जलन या ड्राइनेस होती है तो उसे तुरंत साफ कर पानी से धोएं। यदि परेशानी बनी रहे तो डॉक्टर के पास जाएं। ऐसे काजल का इस्तेमाल आप तुरंत रोक दें।
एक्सपायर डेट देखें
काजल रोज लगाने पर भी लंबे समय तक चलता है। ऐसे में उसकी एक्सपायर डेट देखना जरूरी हो जाता है। एक्सपायर डेट के बाद भी अगर आप काजल का इस्तेमाल जारी रखते हैं तो आपको इंफेक्शन हो सकता है।

Check Also

Kawaboumga: Merge Up 2 et Simsinos Casino, guide des mécaniques du slot

Le monde des machines à sous a vu l’émergence de titres innovants comme Merge Up …

2 comments

  1. 295606 45898Hello. Cool article. Theres an concern with the web site in internet explorer, and you might want to test this The browser could be the marketplace chief and a large element of other folks will miss your wonderful writing due to this issue. 912559

  2. 619845 615420I like this web site quite significantly so a lot fantastic details. 983269

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *