Breaking News
untitled design 13 sixteen nine

करीना कपूर के भैया-भाभी अरमान-अनीषा ने शेयर कीं मालदीव से दिलकश तस्वीरें

untitled design 13 sixteen nine

(फिल्मी दुनिया)। अरमान जैन की इसी साल फरवरी में ही अनीष मल्होत्रा से शादी हुई थी। अरमान सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहते हैं। 25 नवंबर को अरमान जैन अपना 30वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर वह अनीषा के साथ मालदीव में छुट्टियां बिता रहे हैं। बर्थडे के खास मौके पर अरमान ने अपनी वाइफ के साथ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें अनीषा और अरमान स्विमवेअर में दिखाई दे रहे हैं।इन तस्वीरों में अरमान शॉर्ट्स और प्रिंटेड शर्ट में दिखाई दे रहे हैं जबकि अनीषा मल्होत्रा ब्लू बिकीनी में दिखाई दे रही हैं। अरमान ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, च्मेरी तरह का सोमवारज्। इस तस्वीर पर रिद्धिमा कपूर और अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने भी कॉमेंट किया है। नव्या ने लिखा, च्चाचा चाची ने मालदीव लूट लिया।ज्रिद्धिमा कपूर ने इंस्टाग्राम पर फैमिली पिक्चर पोस्ट करके अरमान को बर्थडे विश किया है। इस तस्वीर में नीतू कपूर, आदर जैन और उनकी गर्लफ्रेंड तारा सुतारिया भी दिख रहे हैं। करिष्मा कपूर ने भी अरमान जैन के साथ अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया है।

Check Also

Chicken Road Casino Game: What Makes It a Popular Choice Amongst Players

The “Chicken Road” casino game has rapidly gained traction among players looking for engaging and …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *