
जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय का शुद्धिकरण राष्ट्रसंगत
जय बोलो जगत के आदि पुरुष पुण्यधाम की
मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम की
जीवन-संस्कृति के अजर-अमर स्रोत-संस्थान की
समता, ममता, क्षमता और पावन गाथा बलिदान की
राजधर्म, पतिधर्म, पुत्रधर्म, मातृ-पितृ धर्म और प्रजा के सम्मान की
भक्तवत्सल, मित्रवत्सल, प्रजावत्सल, शरणागतवत्सल और असहायवत्सल श्रीमान् की
ऊँच-नीच, जात-पात, उत्तर-दक्षिण और पूरब-पश्चिम के मिटते भेद-विधान की
जन-जन की भावनाओं पर परिवार को दाँव पर लगाने वाले सर्वोच्च संविधान की
मात-पिता के गौरव में माँगी जिसने अनुमति वन-प्रस्थान की
चेष्टा की जिसने रावण जैसे नीचे-अधम तक के सम्मान की
समाज के सुख-दुख में रहे भागीदार राजा-राम की
करें बढ़ाई आओ उस तपस्वी इनसान की
जिसने करुणा और प्रेम की जलाई जोत मानवीय अभियान की
जंगल-जंगल भटक-भटक कर नंगे पैर अपार कष्ट सहने वाले सियाराम की
अज्ञानी और मूढ़ की बातों में भी ध्यान लगाने वाले बलवान की
जन-सुख के लिये दुख अपना लेने वाले व्यक्ति महान की
इक्ष्वाकु वंश के ऋषि-मुनि और ज्ञानियों के संरक्षक करुणा-निधान की
जीव-मात्र में नारायण-दर्शन की इच्छा रखने वाले कौशल्या नन्दन श्री राम की
पूजें सब धामों के शिरोमणि रघुकुल नायक जीवन मूल्यों के प्रतिष्ठित घनश्याम की
भक्त शिरोमणि महाबल धाम ज्ञान-विज्ञान और परम शक्ति अंजनि पुत्र हनुमान की
संम्पूर्ण आर्यावर्त सहित संसार भर के शुभ चिंतक और कल्याणकारी की
धन्य-धन्य हो लें हम अंशमात्र अपनाकर शिरोधार्य सनातन शक्ति श्री राम की
दशरथसुत, भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न के पूज्य अग्रज परिवार और समाज के प्राण की।
धन्यवाद। सावित्री पुत्र वीर झुग्गीवाला, स्वतंत्र पत्रकार, देहरादून
The National News
479478 72797Take a peek at the following guidelines what follows discover perfect way to follow such a mainly because you structure your small business this afternoon. earn funds 956632