Breaking News
jio phone nwn

फोन की बुकिंग शुरू होते ही ठप हुई जियो वेबसाइट

jio phone nwn

(वायरल न्यूज़)

नई दिल्ली । जियोफोन की प्री-बुकिंग के लिए इंतजार में बैठे लोगों को बुकिंग शुरू होने के बाद भी इंतजार ही करना पड़ा. शाम को ठीक साढ़े पांच बजते ही जैसे ही वेबसाइट पर प्री-बुकिंग शुरू हुई, तो लाखों लोगों ने एकसाथ साइट पर फोन के बुकिंग शुरू की. एकसाथ बड़ी संख्या में लोगों का साइट पर आने से साइट इस बोझ को सहन नहीं कर पाई और ठप हो गई. मायजियो ऐप भी एकदम डाउन हो गया. आलम यह रहा कि कई लोग तो वेबसाइट ही नहीं खोल पाए.कंपनी ने फोन की बुकिंग के लिए दो प्लेटफार्म वेबसाइट और ऐप दिए थे. दोनों ही प्लेटफार्म पर लोगों की निराशा हाथ लगी. बता दें कि दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो के चर्चित जियोफोन की प्री-बुकिंग गुरुवार की शाम शुरू हुई. कंपनी इस फोन के जरिए देश के लगभग 50 करोड़ फीचर फोन उपयोक्ताओं तक पहुंचने का लक्ष्य रखा था और हर सप्ताह 50 लाख फोन सप्लाई करने का टारगेट रखा था. फोन की प्री-बुकिंग भुगतान राशि 500 रुपये रखी थी और कंपनी की वेबसाइट व ऐप ‘मायजियो’ तथा रिलायंस डिजिटल आदि स्टोर पर बुकिंग की व्यवस्था की थी. कंपनी ने इस फोन की कीमत जमानत राशि के रूप में 1500 रुपये रखी है. प्रीबुकिंग के समय 500 रुपये जमा करवाने होंगे जबकि बाकी 1000 रुपये फोन मिलने पर अदा करने होंगे. कंपनी का कहना है कि अगर कोई ग्राहक तीन साल यानी 36 महीने बाद जियोफोन लौटाता है तो उसे 1500 रुपये लौटा दिए जाएंगे. इस तरह से जियोफोन की प्रभावी कीमत शून्य रुपये रहेगी. कंपनी के अनुसार 4जी प्रौद्योगिकी वाला उसका यह हैंडसेट भारत में, भारतीयों द्वारा व भारतीयों के लिए बनाया गया है. रिलायंस जियो के ग्राहक जियोफोन के जरिए 153 रुपये मासिक में अनलिमिटेड डेटा का इस्तेमाल कर सकेंगे. इसके साथ ही कंपनी ने 53 रुपये का साप्ताहिक प्लान व 23 रुपये में दो दिन का प्लान भी पेश किया है. कंपनी के ग्राहकों के लिए वायस कॉल हमेशा के लिए नि:शुल्क है.

Check Also

Συμβουλές για να απολαύσετε τις προσφορές του National Casino Μπόνους Χωρίς Κατάθεση

Στο άρθρο αυτό, θα εξερευνήσουμε τις καλύτερες στρατηγικές για να αξιοποιήσετε στο έπακρο τις προσφορές …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *