Breaking News
jet airways

जेट एयरवेज में केवल एक बैग के साथ कर सकेंगे सफर

jet airways

नई दिल्ली । यदि आप 15 जुलाई के बाद जेट एयरवेज से यात्रा करने जा रहे हैं, तो अपने साथ केवल एक बैग ही ले जा पाएंगे। विमानन कंपनी ने चेक-इन बैगेज पॉलिसी में बदलाव किया है।नए नियमों के मुताबिक, इकॉनमी क्लास पैसेंजर अधिकतम 15 किलोग्राम वजन का केवल एक बैग लेकर यात्रा कर पाएंगे, जबकि प्रीमियर क्लास पैसेंजर को मुफ्त में 2 बैग ले जाने की अनुमति होगी, और प्रत्येक का वजन 15 किलोग्राम तक हो सकता है। जेट एयरवेज भारत में पहली विमानन कंपनी है जिसने सामानों की संख्या पर यह प्रतिबंध लगाया है। कंपनी के मुताबिक, जेट प्लैटिनम कार्ड धारक भी इकॉनमी क्लास में 2 बैग के साथ यात्रा कर सकेंगे।हालांकि, कंपनी ने अतिरिक्त बैग लाने वाले यात्रियों के लिए नियमों को स्पष्ट नहीं किया है। अभी तय सीमा से अधिक वजन के सामान पर यात्रियों से शुल्क लिया जाता है। सिंगल बैग कॉन्सेप्ट को जेट एयरवेज ने 15 जून से भारतीय फ्लाइट्स में लागू किया है। कंपनी ने वेबसाइट पर साफ किया है 14 जून से पहले हुई बुकिंग और 15 जुलाई से पहले की यात्रा पर नया नियम लागू नहीं होगा। एयरलाइंस ने बताया कि इंटरनैशनल फ्लाइट्स में बैग्स की संख्या पर प्रतिबंध एक साल से लागू है। यह भारतीय एयरलाइंस के लिए नया है, लेकिन कई इंटरनैशनल कंपनियों ने बैग्स की संख्या को पहले ही सीमित कर दिया है। एयरलाइंस कंपनियों का मानना है कि बैग्स की संख्या कम होने से वक्त की बचत होती है। साथ ही बैग्स की संख्या सीमित होने से कंपनियों को अतिरिक्त सामान पर चार्ज के जरिए कमाई का अधिक मौका भी मिलता है।

Check Also

Top tips to Keno game online like a pro

The web site is for entertainment solely, with no real money, including Cash Prizes, Free …

One comment

  1. 817608 56284wohh precisely what I was seeking for, thankyou for putting up. 218666

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *