Breaking News
mamta didi

ममता बनर्जी के नाम भेजे जय श्री राम लिखे एक हजार पोस्टकार्ड

mamta didi

रुडकी (संवाददाता)। भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम लिखे एक हजार पोस्टकार्ड पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नाम भेजे। मोर्चा पदाधिकारियों ने बताया कि पूरे देश से करीब दस लाख पोस्टकार्ड भेजे जाएंगे। रुड़की के रामनगर स्थित डाकघर पहुंचे भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नाम एक हजार पोस्टकार्ड भेजे। सभी पोस्टकार्डों पर जय श्री राम लिखा है। भाजयुमो पश्चिमी के मंडल अध्यक्ष गौरव त्यागी ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री तानाशाही और अहंकार भरा रवैया अपनाकर जय श्रीराम बोलने वालों पर कार्रवाई कर रही है। इस अवसर पर गौरव कौशिक, गौरव मेहंदीरत्ता, आदित्य शर्मा, विवेक त्यागी, पंकज गौड़, यश मेहंदीरत्ता, राहुल कश्यप, सचिन कश्यप, मनोज धीमान, हर्षित गुप्ता, मोहित राष्ट्रवादी, अनुज राज त्यागी, साहिब सिंह आदि मौजूद रहे।

Check Also

पीएम मोदी दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे स्लोवाकिया, पारंपरिक रोटी और नमक से किया गया स्वागत

नइ्र दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार (स्थानीय समयानुसार) को स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा पहुंचे। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *