Related Articles
Top tips to Keno game online like a pro
10/20/2026

हम आपको यह तो बता ही चुके हैं कि इंटरनैशनल सिंगर जस्टिन बीबर जब इंडिया आएंगे, तो बॉलिवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस बतौर होस्ट उनकी अगवानी करेंगी और उनकी टूर गाइड बनकर उन्हें मुंबई की कुछ खास जगहों की सैर भी करवाएंगी। अब बीबर के साथ डेट पर जाना है, तो जैकलीन को कुछ खास तैयारी तो करनी ही पड़ेगी। तो इसी कड़ी में ताजा खबर यह है कि इस खास मौके के लिए हॉलिवुड के एक जाने-माने स्टाइलिस्ट जैकलीन के लिए खास ड्रेसेज तैयार कर रहे हैं और जैकलीन जब बीबर के सामने जाएंगी, तो उन्हीं ड्रेसेज को पहन कर जाएंगी। खबरों के मुताबिक, हाॉलिवुड स्टार विन डीजल, लियाम हेम्सवर्थ, जेरेमी रेनर समेत कई और बड़ी हस्तियों के लिए ड्रेसेज डिजाइन करने वाले हॉलिवुड के जाने-माने स्टाइलिस्ट पैरिस लिबी को जैकलीन के लिए कुछ खास ड्रेसेज तैयार करने के लिए एंगेज किया गया है। जैकलीन ने भी इसकी पुष्टि करते हुए कहा है, यह सच है। हमने तीन प्रमुख लुक्स को चुना है, जिसमें पारंपरिक डिजाइंस के साथ-साथ कंटेम्प्ररी डिजाइन्स का भी मिश्रण होगा। हाल ही में फिल्म ट्रिपल एक्स : द रिटर्न ऑफ जेंडर केज के इंडिया में प्रमोशन के दौरान जब पैरिस इंडिया आए थे, तब मैं थोड़ी देर के लिए उनसे मिली थी और हम आसानी से एक-दूसरे के साथ घुल-मिल गए और वो समझ गए कि मैं क्या चाहती हूं। वहीं पैरिस के मुताबिक, मुंबई ग्रेट स्टाइल वालों का घर है और मैं वहां दोबारा आने के लिए बहुत एक्साइटेड हूं। मैं इंडियन डिजाइंस का बहुत बड़ा फैन हूं और इस ट्रिप के दौरान मैं बॉलिवुड के कुछ डायरेक्टर्स और जाने-माने डिजाइनर्स से भी मिलूंगा। तो तैयार रहिए यह देखने के लिए कि जैकलीन अब किस अवतार में बीबर के सामने पहुंचती हैं। गौरतलब है कि जस्टिन बीबर अपने पर्पज वर्ल्ड टूर के तहत अगले महीने इंडिया आ रहे हैं, जहां 20 मई को वह नवीं मुंबई के डी.वाई. पाटिल स्टेडियम में लाइव परफॉर्म करेंगे।
The National News
687318 510802Some truly good and utilitarian data on this web internet site , likewise I feel the style and style holds fantastic functions. 521007
176142 830916You may uncover two to three new levels inside L . a . Weight loss and any 1 someone is extremely crucial. Initial stage may be real melting away rrn the body. lose weight 100858