Related Articles
Alev casino Giris: 2026 Guncel Link
09/10/2026

तीन तलाक की चोट
तूने सीने पर खाई थी
बंगाल की लक्ष्मीबाई तूने
न्याय की तलवार उठाई थी
न्याय की लड़ाई अपनी
तू सुप्रीम कोर्ट तक लाई थी
सुप्रीम कोर्ट ने तेरी हुंकार पर
अपनी मोहर लगाई थी
मोदी की सरकार ने मन में अपने ठानी है
इषरत जहाँ जैसी मर्दानी न्याय के मन्दिर की रानी है
भारत में तीन तलाक का फिरंगी राज देश से निकलेगा
वीरांगना इशरत जहाँ का ख्वाब हकीकत में बदलेगा
तीन तलाक की ज़ालिम रस्म को सुपुर्द-ए-खाक कर देंगे
जुल्मोसितम के दौर को इतिहास के हवाले कर देंगे
शाह बानो से इशरत जहाँ का
ज़ालिम दौर तो हमने देखा है
मोदी सरकार और इन मर्दानियों का होंसला भी हमने देखा है
आनेवाली पीढ़ियो खबरदार!
इन्हे कभी भुला न देना
इन लक्ष्मीबाइयों की कुर्बानियों को दिल से जुदा न करना
सन सत्तावन रानी झाँसी की याद हमें हो आई है
बहन इशरत जहाँ तेरी जय में आँख भर आई है।
Virendra Dev Gaur
( Chief-Editor )
The National News