Breaking News
KHALI PILI 44

खाली पीली के प्रमोशन की तैयारी, पीपीई किट में नजर आए ईशान खट्टर और अनन्या पांडे

KHALI PILI 44

कोरोना महामारी ने बॉलिवुड सहित तमाम इंडस्ट्री पर ताला लगा दिया था। हालांकि, अब धीरे-धीरे सबकुछ खुल रहा है और फिल्मों की शूटिंग भी शर्तों के साथ शुरू हो गई है। इसी बीच बी-टाउन इंडस्ट्री के नए स्टार्स ईशान खट्टर और अनन्या पांडे पीपीई किट पहने हुए एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए।
ईशान खट्टर और अनन्या पांडे अपनी अपकमिंग फिल्म खाली पीली के प्रमोशन की रणनीति बनाने के लिए गोवा जा रहे थे। दोनों ने मास्क फेस कवर, ग्लव्स और बॉडी किट पहन रखी थी। जिसके चलते ईशान और अनन्या पहचान में नहीं आ रहे थे। बता दें कि यह पहला मौका है जब दोनों सिल्वर स्क्रीन को शेयर कर रहे हैं।
ईशान खट्टर ने हाल ही में फिल्म में अपने फर्स्ट लुक टेस्ट की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया। ईशान के लुक ने लोगों के ध्यान के आकर्षित किया। बता दें कि वह खाली पीली में एक टैक्सी ड्राइवर की भूमिका निभा रहे हैं।
मकबूल खान के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म का हाल ही में टीजर रिलीज किया गया है। टीजर में दोनों की केमिस्ट्री जबरदस्त नजर आ रही है और इस बार अनन्या ऐक्टिंग के साथ-साथ ऐक्शन दिखाने के मूड में भी नजर आ रही हैं।
ईशान खट्टर और अनन्या पांडे ने बॉलिवुड में धमाकेदार डेब्यू किया था। ईशान ने जाह्नवी कपूर के साथ धड़क से जबकि अनन्या ने तारा सुतारिया और टाइगर श्रॉफ के साथ स्टूडेंट ऑफ द इयर 2 से फिल्मों में डेब्यू किया था।

Check Also

Iskustva Sa Plus Hosting Uslugama: Što Su Korisnici Otkrili

U ovom članku istražujemo iskustva korisnika Plus hosting usluga, fokusirajući se na ono što su …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *