Breaking News
irctc water vending machinenwn

आईआरसीटीसी स्टेशनों पर लगाएगा 1,100 वॉटर वेंडिंग मशीनें

irctc water vending machinenwn

नई दिल्ली (संवाददाता) । नई दिल्ली देशभर के रेल परिसरों में सस्ते दर पर स्वच्छ पेयजल सुनिश्चित करने के अपने प्रयास के तहत इंडियन रेलवे केटरिंग ऐंड टूरिजम कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) की वर्ष 2017-2018 में 450 स्टेशनों पर 1,100 वॉटर वेंडिंग मशीन लगाने की योजना है। इन मशीनों से महज 1 रुपये में 300 मिली पानी मिलेगा। रेल मंत्रालय ने रविवार को कई ट्वीट में कहा कि ये वाटर वेंडिंग मशीनें (डब्ल्यूवीएम) सस्ते दर पर पेयजल उपलब्ध कराएंगी और इस पहल से करीब 2,000 लोगों को रोजगार मिलेगा। मंत्रालय ने बताया कि इस समय में देश में 345 स्टेशनों पर 1,106 डब्ल्यूवीएम हैं। मामूली दर पर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वर्ष 2015 में डब्ल्यूवीएम लगाने की परियोजना शुरू की गई थी। इन मशीनों से रिवर्स ओसमोसिस (आरओ) तकनीक से शुद्ध जल मिलता है। डब्ल्यूवीएम को 24 घंटे स्वचालित या हाथ से संचालित किया जाता है। मंत्रालय ने कहा कि इन मशीनों से मिलने वाला पानी बोतलबंद मिनरल वॉटर से भी सस्ता होगा।

Check Also

Iskustva Sa Plus Hosting Uslugama: Što Su Korisnici Otkrili

U ovom članku istražujemo iskustva korisnika Plus hosting usluga, fokusirajući se na ono što su …

2 comments

  1. 285596 460241Very informative post. Your current Website style is awesome as nicely! 528834

  2. 405998 343646Thank her so significantly! This line is move before dovetail crazy, altarpiece rather act like habitual the economizing – what entrepreneur groovy night until deal with starting a trade. 660931

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *