Breaking News
ips cheating

मेन्स परीक्षा में नकल करता पकड़ा गया आईपीएस अधिकारी

(फोटोः फेसबुक)ips cheating

नई दिल्ली।  भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के एक अधिकारी को संघ लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षा (यूपीएससी मेन्स) में ब्लूटूथ उपकरण के साथ नकल करने के लिए गिरफ्तार किया गया है। यह अधिकारी भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में प्रवेश का अभ्यार्थी है।  पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को कहा कि सफ ीर करीम मौजूदा समय में तिरुनेलवेली जिले के सहायक पुलिस अधीक्षक हैं। उन्हें प्रश्नों के उत्तर के लिए हैदराबाद स्थित अपनी पत्नी से बात करते हुए पकड़ लिया गया। वह ब्लूटूथ के जरिए नकल कर रहा था। ब्लूटूथ के जरिए वह अपनी पत्नी से कनेक्ट्ड था, जो उसे सवालों के जवाब बता रही थी।  अधिकारी ने कहा कि परीक्षा में नकल करते पकड़े जाने का करीम के करियर पर एक गंभीर प्रभाव होगा। 2014 बैच के आईपीएस अफ सर सफ ीर करीम केरल के कोच्चि के रहने वाले हैं। वे इन दिनों तमिलनाडु के तिरुनेवेली जिले के नागजुनेरी में एएसपी के पद पर तैनात है। नकल के दौरान यूपीएससी के इन्विजिलेटर (परीक्षा निरीक्षक) ने उन्हें नकल करते देख लिया।  आईपीएस बनने से पहले सफ ीर करीम ने अपना बैचलर्स इंजीनियरिंग में किया है। तीसरी बार यूपीएससी एग्जाम देने पर उन्हें यह सफ लता मिली थी। लेकिन करीब आपीएस से संतुष्ट नहीं थे। वह आईएएस बनना चाहते थे। इसके लिए वह यूपीएससी परीक्षा फि र से दे रहे थे ताकि वह उच्च रैंक हासिल कर आईएएस बन सकें। करीम पर चीटिंग के लिए आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Check Also

Top tips to Keno game online like a pro

The web site is for entertainment solely, with no real money, including Cash Prizes, Free …

One comment

  1. 662574 279498Nicely picked details, many thanks to the author. It is incomprehensive in my experience at present, nonetheless in common, the convenience and importance is mind-boggling. Regards and all the greatest .. 479241

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *