Related Articles

अभिनेत्री वाणी कपूर को बॉलीवुड में करीब छह साल हो गए। इस बीच उन्होंने मात्र तीन फिल्में ही की और चौथी में काम कर रही हैं। अभिनेत्री इस जगत में धीरे-धीरे कदम बढ़ा रही हैं, जिसे लेकर उनका कहना है कि उनकी जिंदगी में अभी असुरक्षा की भावना ने दस्तक नहीं दी है, क्योंकि उनका मानना है कि काम के प्रति शत प्रतिशत सर्मपण काफी मायने रखता है, जो वो कर रही हैं। वाणी ने कहा, आपको असुरक्षा तभी महसूस होती है, जब आप उसे अपनी जिंदगी में आने देते हैं। अभिनेत्री ने आगे कहा, बेशक जीवन में अच्छे और बुरे दिन आते हैं, लेकिन मैं अपने रास्ते में आने वाली चीजों को अपना शत प्रतिशत देने में भरोसा करती हूं और उस काम का हिस्सा बनने को लेकर आभार व्यक्त करती हूं। वाणी ने साल 2013 में रोमांटिक कॉमेडी फिल्म शुद्ध देसी रोमांस से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्हें बेफिक्रे और वार में देखा गया। 31 वर्षीय अभिनेत्री अपनी आगामी फिल्म को लेकर काफी खुश और उत्साहित हैं। अभिनेत्री ने कहा, मैं काफी खुश और आभारी हूं कि मुझे काम मिलता गया। मेरे पास वार था, फिर शमशेरा मिल गया, ऐसे में अपनी जिंदगी को मैं वैसे ही जी रही हूं, जैसा जिंदगी चाहती है।
The National News
835165 416581I want going to comment as this posts a bit old now, but just wanted to say thanks. 458129