ऋषिकेश, 8 मई
डीएस सुरियाल
श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज ऋषिकेश के स्व महंत परशुराम सभागार में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम की जानकारी दी गई।
गुरुवार को विद्यालय के प्रधानाचार्य यमुना प्रसाद त्रिपाठी के संरक्षण में साइबर क्राइम के विशेषज्ञ विनोद डोभाल एवं आशुतोष ने आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम से बचाव की कई जानकारियां दी। उन्होंने बताया कि इंटरनेट के युग ने जहां जीवन को बहुत ही सरल और उपयोगी बना दिया है वहीं इसी तकनीकी में ऐसे अनेक साइबर क्राइम हो रहे हैं जिनमें फंसने के बाद छूटना बहुत कठिन हो जाता है। इस लिए छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम के जाल में कभी नहीं फंसना चाहिए।
प्रधानाचार्य यमुना प्रसाद त्रिपाठी ने छात्र छात्राओं को साइबर क्राइम के बारे में जानकारी देते कहा कि वर्तमान में विश्व को अपनी मुट्ठी में बंद कर चुका है लेकिन जो इसकी उपयोगिता को नहीं समझ पाते वह हमेशा दुखी रहते हैं। इस अवसर पर लेफ्टीनेंट लखविंदर सिंह, शिवप्रसाद बहुगुणा, रंजन अंथवाल, विकास नेगी, जयकृत सिंह रावत, धनंजय सिंह रांगड़, भगवती जोशी, शालिनी कपूर सुशीला बड़थ्वाल, शकुंतला आर्य, रेखा विष्ट, अनीता, अंजली रावत, नरेश चौहान, अजय सिंह, संजीव कुमार आदि उपस्थित थे।
The National News