Breaking News
indian army 4553434

गुरेज सेक्टर में 6 साल बाद घुसपैठ, 2 आतंकवादी ढेर

indian army 4553434

द्रास । जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से पाकिस्तान घाटी में अशांति फैलाने के लिए हरसंभव कोशिश कर रहा है, जिसका भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है। पिछले 6 साल से शांत पड़ी सिंध घाटी में दोबारा आतंक पनपाने की कोशिश की, जिसे सुरक्षाबलों ने ध्वस्त कर दिया। भारतीय सेना ने बताया कि आतंकवादियों ने 27 सितंबर और 3 अक्टूबर को गुरेज सेक्टर में इस साजिश को अंजाम दिया और इसी बीच सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया। रिपोर्ट के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के सिंध घाटी के गुरेज सेक्टर में भारतीय सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया। आतंकवादियों ने 27 सितंबर और 3 अक्टूबर को घुसपैठ की कोशिश की थी। घटना सामने आने के बाद स्थानीय लोग दहशत में आ गए हैं क्योंकि घाटी लंबे समय से शांत थी और यहां के लोग आराम से जीवन यापन कर रहे थे। सेना ने कहा कि एलओसी के हर तरफ से आतंकवादियों की घुसपैठ कराकर पाकिस्तान आतंकी गतिविधियों को गति दे रहा है। इससे पहले गुरेज सेक्टर में आतंकियों ने साल 2013 में घुसपैठ की थी। पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में आतंकी घुसपैठ कराकर एक बार फिर अपने नापाक इरादों को साफ को किया है। भारतीय सेना के मुताबिक गुरेज सेक्टर पिछले 6 सालों से शांत था और अगस्त 2013 में ही वहां अंतिम आतंकवाद निरोधक अभियान भी चलाया गया था। सेना ने बताया कि पाकिस्तान आतंकी गतिविधियों को बढ़ा रहा है जिससे स्थानीय लोग दहशत में हैं। वहीं गुप्त सूत्रों ने भी आतंकियों द्वारा हमले की साजिश रचने की खबर दी है

Check Also

Top tips to Keno game online like a pro

The web site is for entertainment solely, with no real money, including Cash Prizes, Free …

One comment

  1. 229581 698535You should join in a contest 1st with the greatest blogs on the internet. I will recommend this web internet site! 261153

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *