Breaking News
list

रूस को पछाड़ विश्व का तीसरा सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित देश बना भारत

list

नईदिल्ली । वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण के 6.97 लाख के आंकड़े को पार करने के साथ ही भारत ने संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित देशों की सूची में तीसरे स्थान पर मौजूद रूस को पीछे छोड़ दिया लेकिन राहत की बात यह है कि मरीजों के स्वस्थ होने की दर 60 फीसदी के पार पहुंच गई है। पहले अमेरिका ब्राजील और रूस के बाद भारत चौथे स्थान पर था लेकिन पिछले कुछ दिनों में लगातार बड़ी संख्या में कोरोना के मामले आने के कारण भारत में रूस से ज्यादा मामले हो गए हैं। देश में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सर्वाधिक 24,850 नए मामले सामने आने के साथ ही कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या 6,97,836 हो गई है। पिछले 24 घंटे में इस महामारी से 613 और लोगों की मौत के साथ रविवार को मृतक संख्या 19,268 हो गई। देश में मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 60.82 फीसदी पहुंच गयी जबकि मृत्यु दर महज 2.83 प्रतिशत रही। पिछले एक सप्ताह में मरीजों के स्वस्थ होने की दर में करीब तीन फीसदी का इजाफा हुआ है। पूरी दुनिया से कोविड-19 के आंकड़े जुटाने वाले वर्ल्डो मीटर के अनुसार, रूस में अभी तक 6,81,251 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं, वहीं ब्राजील में कोविड-19 के 15,78,376 मामले हैं और सबसे ज्यादा मामले अमेरिका में हैं जिनकी संख्या 29,54,999 है। भारत में अभी तक 6,90,349 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं जबकि संक्रमण से कुल 19,683 लोग की मौत हुई है। लेकिन दुनिया भर में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों का संकलन कर रही अमेरिका के जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी का कहना है कि रूस में 6,80,283 लोग संक्रमित हुए हैं जबकि भारत में 6,97,836 के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। ये सुबह आठ बजे तक के आधिकारिक आंकड़े हैं।  गौरतलब है कि संक्रमण के मामले में अमेरिका पहले और ब्राजील दूसरे स्थान पर है। अमेरिका 28,41,124 कोरोना संक्रमण के मामलों में पहले स्थान पर है जबकि 15,77,004 संक्रमित मामलों के साथ ब्राजील दूसरे स्थान पर है।

Check Also

The Essential Checklist for Choosing Web Hosting for Small Enterprises

Choosing the right web hosting provider is crucial for small enterprises, as it can significantly …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *