Breaking News

वैश्विक महामारी को देखते हुए बारहवीं बोर्ड की परीक्षा रदः पीएम मोदी

-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में छात्रों के हित में लिया गया फैसला

नई दिल्ली: छात्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को देखते हुए केंद्र सरकार ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की बारहवीं बोर्ड की परीक्षा को रद कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में मंगलवार को हुई उच्च स्तरीय बैठक में यह फैसला किया गया है। इसकी जानकारी प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर दी। इससे पहले सीबीएसई ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा भी रद कर दी थी।
सीबीएसई 12वीं की बोर्ड परीक्षा रद किए जाने के बाद अन्य शिक्षा बोर्ड और राज्य भी इस तरह के फैसले ले सकते हैं। काउंसिल फार द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआइएससीई) ने भी आइएससी 12वीं बोर्ड की परीक्षा रद करने का एलान किया है। सीआइएससीई के सचिव गेरी अराथून ने कहा कि कोरोना को देखते हुए परीक्षा रद कर दी गई हे। वैकल्पिक आकलन के तरीके पर जल्द फैसला किया जाएगा। पहले चार मई से परीक्षा होनी थी, जिसे कोरोना के चलते टाल दिया गया था। प्रधानमंत्री ने बारहवीं की बोर्ड परीक्षा पर लिए गए इस फैसले से पहले अपने वरिष्ठ सहयोगियों के साथ शिक्षा मंत्रालय और सीबीएसई क अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। इसमें कोरोना संक्रमण की स्थिति के साथ राज्यों की ओर से मिले सुझावों पर भी चर्चा हुई, जिसमें सभी राज्यों ने छात्रों की सुरक्षा को लेकर अपनी चिंता जाहिर की थी।
बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सभी संबंधित पक्षों को छात्रों और अभिभावकों के प्रति संवेदनशीलता दिखाने की जरूरत हैं उन्हें तनाव की स्थिति में रखना सही नहीं है। प्रधानमंत्री ने बैठक में कहा कि छात्रों के स्वास्थ्य के साथ किसी तरह का समझौता नहीं किया जा सकता है। मौजूदा समय में ये परीक्षाएं छात्रों के जान को जोखिम में डालने वाली हो सकती है, इसलिए उन्हें रद करना ही ठीक होगा।

Check Also

बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा घोटाले में फरार कर्मचारी देहरादून से गिरफ्तार

उत्तरकाशी । बदरीनाथ धाम मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे में कथित हेराफेरी के मामले में …

One comment

  1. 935227 635550I got what you intend, saved to my bookmarks , quite decent website . 679855

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *