बागेश्वर (संवाददाता)। तहसील के हरकोट पांसगांव में चार दिन से बिजली व्यवस्था बाधित होने से गांवों में अंधेरा छाया है। बर्फबारी के कारण लगभग दो हजार से अधिक आबादी वाले हरकोट और पासगांव के ग्रामीण कड़ाके की ठंड के बीच अंधेरे में रात काटने को मजबूर हैं। दोनों गांव जंगल से लगे हैं। ऐसे में रात में बिजली नहीं होने से क्षेत्र में तेंदुए और सुअरों से भी खतरा बना हुआ है। जंगली जानवरों के भय से ग्रामीण शाम ढलते ही घरों में दुबकने को मजबूर हैं। पूरे क्षेत्र में बर्फ पड़ी है। ऐसे में बिजली नहीं होने से घरेलू कामों के साथ ही स्कूली बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। वहीं बिजली नहीं होने से लोगों के फोन भी ठप पड़े हैं। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए जल्द बिजली व्यवस्था सुचारू नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। ग्राम प्रधान रूप सिंह और क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रवीण कुमार, दलीप सिंह, उमराव सिंह, केदार सिंह, मोहन सिंह दानू चमतावनी ने शीघ्र बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। वहीं विद्युत विभाग के एसडीओ सुंदर सिंह भंडारी ने क्षेत्र में लाइनमैन को भेजकर शीघ्र बिजली आपूर्ति सुचारू करने की बात कही है।
The National News
880033 861303An intriguing discussion will probably be worth comment. Im sure which you want to write far more about this subject, it might not be a taboo subject but normally consumers are too few to chat on such topics. To yet another. Cheers 224086