Breaking News

अगर कमर दर्द ने उठना, बैठना कर दिया है मुश्किल तो इन चीजों का सेवन, जल्द मिलेगा आराम

इस समय कोरोना वायरस संक्रमण के चेन को तोडऩे के लिए लोग सोशल डिस्टेंसिंग का फॉलो कर रहे हैं। ऐसे में कई लोग अपने ऑफिस का काम घर से ही कर रहे हैं। वर्क फ्रॉम होम के दौरान घंटों कंप्यूटर के आगे बैठने के वजह से कई तरह की समस्याएं पैदा हो रही हैं। इन्हीं में से एक है कमर दर्द। कमरदर्द एक ऐसी परेशानी है जो किसी को भी किसी भी उम्र में हो सकती है। कई बार भारी जीज़ उठाने से, वर्कआउट करने से, लंबे समय तक बैठ कर काम करने से कमर दर्द की शिकायत हो जाती है। कमर दर्द ऐसा परेशान करने वाला दर्द है जिसकी वजह से उठना, बैठना और सोना तक मुहाल हो जाता है। इस दर्द से राहत पाने के लिए अक्सर हम घर में मौजूद पैनकिलर का इस्तेमाल कर लेते है, जिससे उस वक्त तो दर्द से राहत मिल जाती है, लेकिन वो दर्द फिर से दोबारा होने लगता है। अगर आप भी कमर दर्द से परेशान है तो हम आपको कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में बता रहे हैं जिनका इस्तेमाल करके आप दर्द से छुटकारा पा सकते है।
लहसुन: लहसुन न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने का काम करता है बल्कि इसके सेवन से सेहत को कई तरह के फायदे भी होते हैं। लहसुन का इस्तेमाल आप चाहें तो खाने में डाल कर सकते है। आप चाहें तो लहसुन की तीन या चार कलियों को सुबह नाश्ते में खा सकते है। अगर आप लहसुन खा नहीं सकते तो आप लहसुन की कलियों को तेल में डालकर पका कर मालिश करने के लिए भी कर सकते है। सरसों के तेल में 4-5 लहसुन की कलिया डालकर उबाल लें। इसके बाद इसे गर्म करें। फिर इसे छानकर ठंडा करके, इस तेल से मालिश करें। इस तेल की मसाज से आपको दर्द से राहत मिलेगी।
हल्दी: शरीर में किसी भी तरह के दर्द और सूजन से राहत पाने में हल्दी रामबाण की तरह काम करती है। एक गिलास दूध में हल्दी डालकर पीने से दर्द से राहत मिलती है।
सेंधा नमक: आयोडीनयुक्त नमक की तरह सेंधा नमक का उपयोग खाना पकाने के लिए किया जा सकता है। सेंधा नमक में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो आपको दर्द से राहत दिला सकते हैं। इसके लिए सेंधा नमक को पानी में डालकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इसके बाद इसे कमर में लगाएं दर्द से राहत मिलेगी।
मेथी दाना: कई गंभीर बीमारियों को दूर करने में मेथी दाना को इस्तेमाल में लाया जाता है। कमर दर्द में भी मेथी दाना बहुत असरदायक है। एक गिलास गर्म दूध में एक चम्मच मेथी का पाउडर और एक चम्मच शहद डालकर पीएं, इससे कुछ ही देर में आपको कमर दर्द से राहत मिल जाएगी।
अदरक: अदरक एक औषधीय गुणों से भरपूर मसाला है। अदरक 100 से ज्यादा बीमारियों में असरदार साबित होती है। सर्दी-खांसी,पाचन जैसी समस्याओं को दूर करने के साथ ही अदरक में कमर दर्द को दूर करने की भी ताकत है। कमर दर्द से छुटकारा पाने के लिए इसका इस्तेमाल किसी भी तरह किया जा सकता है। आप चाहें तो अदरक का काढ़ा बना कर पी सकते हैं। एक कप पानी में थोड़ी सी अदरक डालकर धीमी आंच में 10-15 मिनट पकाएं। इसके बाद इसे छान लें, और एक चम्मच शहद मिक्स करके इसका सेवन करें। इससे कमर दर्द के साथ ही सर्दी, खांसी व गले की समस्या से भी निजात मिलेगी।

Check Also

Iskustva Sa Plus Hosting Uslugama: Što Su Korisnici Otkrili

U ovom članku istražujemo iskustva korisnika Plus hosting usluga, fokusirajući se na ono što su …

One comment

  1. 830949 994711I believe this web website has some rattling fantastic info for everyone : D. 899810

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *