Breaking News

ऋषिकेश से सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किया संविधान बचाओं रैली में प्रतिभाग

 

ऋषिकेश, 30 अप्रैल
डीएस सुरियाल

कांग्रेस द्वारा पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत आज देहरादून में आयोजित संविधान बचाओं रैली में ऋषिकेश से सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया।
जानकारी देते हुए महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि आज प्रदेशध्यक्ष करण माहरा के आह्वान पर देहरादून में विशाल संविधान बचाओं रैली निकाली गई। इस रैली में ऋषिकेश क्षेत्र से सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया।
कहा कि जिस तरह से भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा समूचे देश में संविधान का हनन किया जा रहा है, संविधान से छेड़छाड़ करने की कोशिश की जा रही है, संवैधानिक संस्थाओं का जमकर भाजपा सरकार द्वारा दुरुपयोग किया जा रहा है उसके विरोध में आज देहरादून में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रदेशध्यक्ष करण माहरा के आह्वान पर संविधान बचाओं रैली निकाली। जिसमें पूरे प्रदेश के साथ ही ऋषिकेश क्षेत्र से भी सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। रैली में पीसीसी मेंबर जयेंद्र रमोला, जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल, श्रीमती अंशुल त्यागी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजयपाल रावत, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोकुल रमोला, सूरत कोहली, रुकम पोखरियाल, रामस्वरूप रणाकोटी, विजयपाल पंवार, मधु मिश्रा, भगवान सिंह पंवार, पार्षद वीरपाल, ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, करतार नेगी, मनीष जाटव, विजय पवार, विध्यावती बिंद, भूपेन्द्र राणा, सूरज भट्ट, राजेन्द्र कोठारी, सुमित चौहान, ऋषि सिंघल, हरि सिंह राणा, रवि राणा, विजय बिष्ट, तेजपाल कलूडा आदि शामिल हुए।

Check Also

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया व अन्य सदस्यों के साथ की बैठक

  देहरादून, 19 डीएस सुरियाल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार सचिवालय में 16वें वित्त …