Breaking News

झुग्गीवालों को हमारी ज़रूरत

modi ji p78987

झुग्गीवालो देश तुम्हारे साथ

झुग्गीवालो मत घबराना देश तुम्हारे साथ है
यकीन करो सर पर हमारे परमेश्वर का हाथ है
बड़ी विपदा में हमेशा गरीब पर गिरती गाज है
किन्तु देश के मददगारों पर हमको नाज है
रोज कमाने रोज खा जाने वालों का ये समाज है
दिहाड़ी मजदूर भाइयों-बहनों का ये रिवाज है
जिस दिन नहीं मिलता इनको कोई काज है
भूखे पेट सोने को मजबूर होता ये समाज है
काम की तलाश में घरों से दूर आए दिहाड़ी मजदूरों पर तो
संकट का पहाड़ ही समझो है टूट पड़ा
उनके पास घर भेजने को कुछ नहीं है बचा
बीवी-बच्चों पर आए इस संकट से मजदूर बिखरने है लगा
मन में उसके पीड़ा का समन्दर है मचलने लगा
एक-एक खोली में दस-बारह का जत्था देखो लाचार है पड़ा
कोरोना और कोरोना के स्वामी ड्रैगन तेरे पापों का है भरा घड़ा
दूरी बनाए रखने का फंडा इन पर डंडा बनकर है पड़ा
‘भूखे भजन न होत गोपाला’ का सच इनसे कहता है
‘इधर खाई उधर गहरा कुँआ’ फिर सोचने-समझने को क्या रहता है
सरकारो, अमीरो, समाजसेवियो, इन मासूम मेहनतियों की सेवा का है बीड़ा उठाना
गरीब और लाचार को दुख के सागर में डूबने से है बचाना
इस राष्ट्र-धर्म पर खरा उतरकर हमको कोरोना-वध का है उत्सव मनाना
पूरी दुनिया में उदाहरण बनकर यश है हमको कमाना।
धन्यवाद।                                सावित्री पुत्र वीर झुग्गीवाला, देहरादून

नेशनल वार्ता न्यूज पोर्टल के नाम से किसी भी तरह का लेन-देन और व्यवहार अगर कोई करे तो कृपया सम्पादक 9557788256 से अवश्य सम्पर्क करें अन्यथा हम जिम्मेदार नहीं होंगे।

Check Also

The Essential Checklist for Choosing Web Hosting for Small Enterprises

Choosing the right web hosting provider is crucial for small enterprises, as it can significantly …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *