Related Articles
Максимальные выигрыши с mostbet – ваш ключ к успеху10/21/2026
Hamster Run casino ile kazancını katla
10/20/2026
Hamster Run casino ile kazancını katla
10/20/2026
अनुराग कश्यप की फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर के साथ बॉलीवुड में पदार्पण कर चुकीं अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने कहा है कि वह अनुराग कश्यप की एक उपज हैं. हुमा आगामी फिल्म पार्टीशन : 1947 के प्रचार के दौरान साक्षात्कार के लिए मंगलवार को यहां उपस्थित हुईं. पहली फिल्म थी गैंग्स ऑफ वासेपुर -हुमा से विषय वस्तु आधारित फिल्में देने वाले कश्यप और तिग्मांशु धुलिया जैसे निर्देशकों की भूमिका से संबंधित सवाल पर कहा, मैं अनुराग कश्यप की सिनेमा की उपज हूं. उन्होंने मेरी पहली फिल्म का निर्देशन किया और मैं खुश हूं कि गैंग्स ऑफ वासेपुर मेरी पहली फिल्म थी. जब मैं फिल्म पर काम कर रही थी, तब मैंने महसूस नहीं किया था कि फिल्म की विशेषता महत्व रखती, बल्कि आप फिल्म का आनंद ले और इससे खुद को जोडऩे में सक्षम हों. 18 अगस्त को रिलीज होगी पार्टीशन : 1947 -उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि गैंग्स ऑफ वासेपुर मेरे लिए आदर्श शुरुआत थी. यह कई भाषाओं में डब हुई और इसने अंतरराष्ट्रीय सराहना हासिल की. कलाकार के रूप में फिल्म मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसने भविष्य की यात्रा की दिशा दिखाई. रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत हुमा की पार्टीशन : 1947 18 अगस्त को रिलीज होगी.
The National News