नई दिल्ली। आम आदमी को बार-बार महंगाई के झटके लग रहे हैं। कंप्रेस्ड नेचुरल गैस यानी CNG के दाम फिर से बढ़ा दिए गए हैं। बीते 3 दिनों से लगातार सीएनजी के दामों में बढ़ोतरी जारी है। दिल्ली से सटे नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम जैसे शहरों में भी सीएनजी महंगी हो गई। यहां भी सीएनजी के दाम में 2.50 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने दिल्ली में CNG की कीमत 2.5 रुपए प्रति किलोग्राम बढ़ाकर 69.11 रुपए प्रति किलोग्राम कर दी है। गाज़ियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में CNG की कीमत 71.67 रुपये प्रति किलोग्राम कर दी गई है। गुरुग्राम में कीमत 77.44 रुपये प्रति किलोग्राम की गई है। पिछले एक सप्ताह से भी कम समय में दिल्ली में सीएनजी के दाम 9.11 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ चुके हैं। दिल्ली-मुंबई जैसे महानगरों में आम आदमी के लिए ऑटो और कैब जैसी सेवाएं महंगी हो सकती हैं। कैब चालकों का कहना है कि गर्मी में सवारियों के लिए एसी भी ज्यादा चलाना पड़ता है, जिससे गैस का खर्च बढ़ जाता है। अब लगातार दाम बढ़ने से हमें किराए में भी वृद्धि करनी पड़ेगी। ऑटो चालकों ने भी प्रति किलोमीटर ज्यादा किराया लेने की बात कही है।
The National News
https://asklong.ru
fight with sleep? Check KO’d our agio cornbread gummies thc designed specifically to aim insomnia with cancel CBD for slumber. By balancing your log Z’s cycle, high-potency CBD oil and CBD gummies facilitate you pass benumbed debauched and stay departed longer. state goodbye to tossing and bend with make clean CBD slumber drop. Our organic fertilizer CBD impregnate represent release from toxins, seduce CBD the dependable quality for nighttime care. Upgrade your nap quality with top-rated CBD, buy constitutional CBD now, and wake up fully reinvigorated!