Breaking News
RAHUL GHANDHI INDIA

उम्मीद है सरकार के सामने डटकर खड़े होंगे उर्जित:राहुल

RAHUL GHANDHI INDIA

नईदिल्ली । केंद्र की एनडीए सरकार और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के बीच लंबी खींचतान के बीच सोमवार को आरबीआई बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग हो रही है. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आरबीआई की इस बैठक को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. राहुल गांधी ने कहा कि उम्मीद है कि आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल और उनकी टीम मोदी सरकार के सामने हिम्मत दिखाएंगे.
राहुल गांधी ने ट्वीट किया, मिस्टर मोदी और उनकी टीम, लगातार देश के संस्थानों को नुकसान पहुंचाने का काम कर रहे हैं. आज आरबीआई की बैठक में अपनी कठपुतलियों के द्वारा वह इसकी कोशिश करेंगे. मुझे उम्मीद है कि उर्जित पटेल और उनकी टीम प्रधानमंत्री के सामने डटकर खड़े होंगे और उनकी जगह दिखाएगी.
काफी वक्त से चल रहा विवाद
केंद्र सरकार और आरबीआई के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है. आरबीआई के डिप्टी गवर्नर विरल आचार्य ने इसके पहले कहा था कि सरकारें जो अपने केंद्रीय बैंक की स्वायत्तता का सम्मान नहीं करतीं, उन्हें जल्दी या देरी में वित्तीय बाजार की नाराजगी का सामना करना होगा. वहीं, दूसरी तरफ आरबीआई गवर्नर इस घमासान के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात कर चुके हैं.
आज की मीटिंग में क्या हो सकता है?
सूत्रों का कहना है कि सोमवार को रिजर्व बैंक के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग में दोनों पक्ष कुछ मुद्दों पर आपसी सहमति पर पहुंचने की कोशिश करेंगे. आज की बैठक में गवर्नर उर्जित पटेल बोर्ड के 18 मेंबर्स के सामने अपना पक्ष भी रखेंगे.
सूत्रों के मुताबिक, रिजर्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल भी इस्तीफा देने के बजाय इस बैठक में केंद्रीय बैंक की नीतियों का मजबूती से पक्ष रख सकते हैं. बैठक में वह बैड लोन यानी नॉन परफॉर्मिंग एसेट को लेकर केंद्रीय बैंक की कड़ी नीतियों का बचाव कर सकते हैं.
वित्त मंत्री की चेतावनी-रिजर्व बैंक की अहम बोर्ड बैठक से पहले वित्त मंत्री ने आरबीआई को चेतावनी देते हुए कहा है कि आरबीआई क्रेडिट और नकदी की सप्लाई को ना रोके. उन्होनें कहा कि तेज ग्रोथ के लिए सिस्टम में पर्याप्त लिच्ििडटी जरूरी है. एक अवार्ड समारोह में वित्त मंत्री ने ये भी कहा कि अगर क्रेडिट पर्याप्त भी है तो सभी सेक्टर की सेहत का ध्यान रखना भी जरूरी है.

Check Also

Bahiscom güncel giriş adresi 2025 erişim rehberi

Content Futbol Canlı iddaa & Bahis Sezon boyunca futbolda ve diğer branşlarda canlı iddaa sizinle. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *