Breaking News
adah sharma

आशा है कि हम दयालु लोगों के रूप में सामने आएंगे : अदा शर्मा

adah sharma

अभिनेत्री अदा शर्मा उम्मीद कर रही हैं कि महामारी के बाद जब वे सेट पर जाएंगी, तो हर कोई अपनी जिम्मेदारी निभाएगा और सभी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक सावधानी बरतेगा। जाहिर है उन्हें भी इस बात का कोई अंदाजा नहीं है कि कोविड-19 के कारण रूकी हुई शूटिंग कब और कैसे फिर से शुरू होगी। वर्तमान में, शूटिंग को फिर से शुरू करने का तरीका खोजने के लिए बहुत सारी योजनाएं बनाई जा रही हैं, क्योंकि लॉकडाउन के कारण मनोरंजन उद्योग में भी काम ठप है।
यह पूछे जाने पर कि वह इस बार कैसा महसूस करती हैं कि चीजें बदल जाएंगी, तो उन्होंने बताया, ईमानदारी से मुझे कुछ पता नहीं है। मुझे उम्मीद है कि हम सभी इस संकट के बाद अधिक आभारी, दयालु लोग बनकर बाहर आएं, जो पर्यावरण के प्रति जागरूक हों।
उन्होंने आगे कहा, मुझे लगता है कि एक बार जब हम शूटिंग शुरू करें तो हम सभी जिम्मेदार होंगे और अपने और अपने आसपास के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक सावधानी बरतेंगे।
अभिनेत्री ने हॉरर फिल्म 1920 के साथ अपनी बॉलीवुड यात्रा शुरू की थी, और हंसी तो फंसी, बाईपास रोड, कमांडो 2 और कमांडो 3 जैसी फिल्में कीं।
अदा को भरोसा है कि कमांडो श्रृंखला आगे भी जारी रहेगी। इसमें उनके साथ लीड रोल में विद्युत जामवाल भी हैं।

Check Also

Spaceman ile yüksek oranlı uzay yolculuğu

Content Bu lisans, platformun birçok ülkede yasal olarak faaliyet göstermesine olanak tanır. Başka bir deyişle, …

One comment

  1. radiate shin lead off with cleanse fixings. cover your nerve to https://www.cornbreadhemp.com/collections/thc-drinks jam-packed with antioxidant-rich CBD vegetable oil and necessary nutrient. Environmental divisor impairment pare, merely CBD cosmetic, CBD facial blood serum, and CBD thrash help oneself reduce redness and Balance oil. unadulterated for sensible skin, our CBD beauty intersection nourish deep without constipate rivet. advance your skincare modus operandi with organic fertilizer CBD, steal CBD emollient online, and reveal refulgent shin with the demonstrate baron of instinctive CBD extracts!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *