Breaking News

सम्मानित:- पूर्व प्रधान सुनीता रावत ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के मेधावी छात्र-छात्राओं को किया मां सरस्वती का चित्र व माल्यार्पण कर सम्मानित, छात्रों व अभिभावकों के चेहरों पर दिखी खुशी

 

श्यामपुर, 21 अप्रैल
डीएस सुरियाल

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2025 के शीर्ष वरीयता प्राप्त स्थानीय छात्र-छात्राओं का पूर्व प्रधान सुनीता रावत के निवास पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कक्षा 10 की मोनिका नेगी 96.8 %, अर्जुन बिष्ट 96%, कनिष्कl 95.6%, अर्पित गुनसोला 94.4%, प्रिंस देवल 94.4%, सौरभ पुंडीर 94.6%, शुभम नेगी 94.2%, सोनाली बिष्ट 93%, भावना बिंजोला 92.8% व कक्षा 12 के साहिल चौहान 91%, हिमानी भट्ट 94.4%, ज्योति 92.8%, अनुसरण 91%, साक्षी पुंडीर 90.6%, आयुषी नवानी85%, किरण कुशवाहा 84%, सेजल कश्यप 85% को समारोह की संयोजिका खदरी खड़क माफ की पूर्व प्रधान सुनीता रावत ने मां सरस्वती का चित्र व माल्यार्पण कर सम्मानित किया साथ ही उनके गुरुजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर नालंदा शिक्षण संस्थान इंटर कॉलेज खदरी के प्रबंधक गुरु महावीर प्रसाद उपाध्याय, विवेक एकेडमी के प्रबंधक गजेंद्र रयाल एवं शिवालिक भागीरथी पब्लिक स्कूल के प्रबंधक गुरु लक्ष्मण सिंह चौहान, विजयपाल सिंह रावत, राम स्वरूप रणकोटी, सोहनलाल रतूड़ी, धनीराम, विनोद भट्ट, उमेश्वर सिंह, धर्मराज सिंह पुंडीर, शांति प्रसाद जोशी, राजपाल सिंह राणा, सत्य प्रकाश शर्मा, एडवोकेट राकेश देशवाल, अरविंद कुमार बिंजोला, अंजलि चौहान, सुनीता चौहान, तपस्या, आदि मौजूद थे l

Check Also

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया व अन्य सदस्यों के साथ की बैठक

  देहरादून, 19 डीएस सुरियाल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार सचिवालय में 16वें वित्त …