Breaking News
heena

बाय चांस ऐक्टिंग में आईं हिना खान, बनना चाहती थीं एयर होस्टेस

heena

हिना खान अपना मंडे मूड बता रही हैं। हिना का स्वैग और बिंदास अंदाज फैन्स के दिलों को छू गया है। हिना खान ने अपने करियर की शुरुआत ये रिश्ता क्या कहलाता है टीवी शो से की थी। इस शो में अक्षरा बहू के किरदार को निभाकर वह घर-घर मशहूर हो गई थीं। पर क्या आप जानते हैं कि हिना कभी भी ऐक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थीं?  ये रिश्ता क्या कहलाता है में हिना की एंट्री बाय चांस हुई थी। बताया जाता है कि वह अपने कुछ दोस्तों के साथ उस टीवी शो के ऑडिशन पर गई थीं। ऑडिशन उनके दोस्तों में से किसी को देना था। लेकिन अगले ही दिन उन्हें शो के मेकर्स की तरफ से कॉल आया और इस तरह हिना को अक्षरा का किरदार मिल गया। बताया जाता है कि हिना खान एयर होस्टेस बनना चाहती थीं। इसके लिए उन्होंने एयर-होस्टेस के एक कोर्स में ऐडमिशन भी ले लिया था, लेकिन बीमार पडऩे के कारण वह कोर्स जॉइन नहीं कर सकीं। इस तरह हिना का आसमान की उड़ान भरने का सपना अधूरा ही रह गया। हिना खान टीवी की सबसे ज्यादा पढ़ी-लिखी हिरोइनों में शुमार हैं। उन्होंने एमबीए किया है।

Check Also

Iskustva Sa Plus Hosting Uslugama: Što Su Korisnici Otkrili

U ovom članku istražujemo iskustva korisnika Plus hosting usluga, fokusirajući se na ono što su …

One comment

  1. 957255 15802The entire glance of your site is wonderful, let smartly as the content material! 929011

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *