
गंगा जमुना की सुनो पुकार बंद करो हम पर कोरोना वाला अत्याचार
गंगा माई बोली सुन साधु
यमुना माई बोली सुन सज्जन
बोले झील सरोवर सुन जन-जन
चमक रहा पानी कंचन बन
स्वच्छ हुआ धारा का कण-कण
किसने किया चमत्कार बताओ
परिवर्तन का सार समझाओ
सच ऐ संसार बताओ
रहस्य हमसे न छिपाओ
सौ बरस पहले हम अमृत से पावन थे
जल नहीं हम दूध समान मधुर मनभावन थे
शुद्ध ऑक्सीजन के सर-सर बहते सावन थे
अपने अन्दर और बाहर के प्राणियों के चेतना के स्वर थे
जननी के समान मानव के लिए पूजनीय थे
किन्तु कुछ दशकों से हम मानव का मैल ढो रहे हैं
मैल ढोते-ढोते मैला हो रहे हैं
नदियों की गरिमा पल-पल खो रहे हैं
दुर्गन्ध और दुर्दशा का शिकार हो रहे हैं
पेड़ और बेल-बूटे जो हमारे सैनिक थे
वे दुराचारी मानव के आतंक का शिकार हो रहे हैं
धर्म और अर्थ, काम और मोक्ष सब के सब उग्रवादी हो गए हैं
ये सब स्वार्थ में अन्धे हो गए हैं
धरती के प्राण नदियों, झरनों और जंगलों में बसते हैं
स्वार्थी मानव इनके प्राणों के प्यासे हो गए हैं
ऐ भारतीय मानव कोरोना के लात-घूँसे खाकर
अपने पापों का प्रायश्चित कर ले
तू तो राम और श्याम का वशंज है
दुनिया में धर्म-ध्वजा का सबसे बड़ा वाहक है
तूने जग को शून्य से लेकर नौ तक के अंकों का उपहार दिया है
गणित और विज्ञान का जीवन-सार दिया है
अरे नदियों का जननी की तरह जय-जय कार कर ले
वेदों और उपनिषदों का आदर-सत्कार कर ले
बेचारी, हम भयभीत नदियों को भयमुक्त कर दे
आने वाली पीढ़ियों का उद्धार कर दे
अपनी कथनी करनी का विशाल अन्तर ध्वस्त कर दे।
(2)
देश की डगर कोरोना पर अगर-मगर
उत्तराखंड के तीन जनपद इस बार
देहरादून, नैनीताल और हरिद्वार
पाए ग्राम स्वराज की बेहतरी के लिए
केन्द्र सरकार की ओर से पुरस्कार
देहरादून की केदारवाला ग्राम पंचायत
नैनीताल की बालपादेव ग्राम पंचायत
हरिद्वार की खेड़ी ग्राम पंचायत को
हार्दिक बधाई बारम्बार।
लोक सभा अध्यक्ष ओम बिड़ला जी ने
कोरोना के खिलाफ चल रही जंग में
लोक सभा के सदस्यों की तय कर टीम
कदम उठाया उचित समय पर कारगर
मजबूत कर दी देश की एकजुटता वाली थीम
किन्तु समझ से परे है देशवासियो एक बात
पंचायती राज के जोर पकड़ते इस दौर में
गाँवों, कस्बों और नगरों के जन-प्रतिनिधियों का
कोरोना योद्धाओं के रूप में क्यों नहीं किया गया भरपूर इस्तेमाल
इनकी क्षमताओं से कोरोना का जल्दी टूटता मायाजाल।
देश के गृह मंत्री जी
कोरोना के खिलाफ मोर्चाबन्दी में
ढील देते समय दरियादिली का कतई न हो इजहार-ए-खयाल
वर्ना देश के बिगड़ जाएंगे हाल-चाल
कम से कम तीन मई तक थामे रहो
कृपया, मजबूती से योगी जी की तरह ढाल।
देश के जाने-माने नेता और धर्मगुरु
सतपाल महाराज जी संतों के पक्ष में सुनी आपकी ललकार
उत्तराखंड की ओर से पालघर जघन्य हत्याकांड को
आपने ठहराया गम्भीर अपराध
सीबीआई जाँच की माँग जायज है यह नहीं कोई फरियाद
देश के सन्त-समाज के आशीर्वाद से ही तो भारत है आबाद।
धन्यवाद। सावित्री पुत्र वीर झुग्गीवाला, देहरादून
The National News
390171 308391Wanted posting. Loads of outstanding writing here. I wish I saw it discovered the website sooner. Congrats! 548508