
नईदिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह ठंड के साथ धूप खिल गयी जिससे मौसम खुशनुमा हो गया। दिल्ली के सभी 35 केन्द्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज सुबह नौ बजे औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 81 दर्ज किया गया जो कि संतोषजनक माना जाता है। न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जोकि इस मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के मुताबिक आज सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 91 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग ने दिन में आसमान साफ रहने और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान जताया है। बुधवार से हवा की गति में सुधार होने के बाद गुरुवार सुबह बारिश के साथ तेज हवाओं के चलने से वायु गुणवत्ता सूचकांक में सुधार दर्ज किया गया है।
The National News
474959 434991Delighted for you to discovered this website write-up, My group is shopping a lot more often than not regarding this. This can be at this moment undoubtedly what I are already seeking and I own book-marked this specific web site online far too, Ill often be maintain returning soon enough to look at on your distinctive blog post. 945550