Breaking News
terrorist NWN

कायदेआजम हाफिज सईद जिहादिस्तान पार्ट-टू

terrorist NWN

इंशाअल्लाह हाफिद सईद बनेंगे
पाकिस्तान यानि जिहादिस्तान के वजीर-ए-आजम
हो सके तो बन बैठेंगे कायद-ए-आजम
जिन्नाह तोड़ कर ले गए थे जिहादिस्तान
हाफिज सईद तोड़ ले जाएंगे कश्मीर बेलगाम
एटम बमों से लैस जिहादिस्तान की मिसाइलें
दागी जाएंगी शैतान मुल्कों भारत और इजराइल की ओर
इंशाअल्लाह नहीं दिखेगा इन मुलकों का कोई ओर-छोर।

जिहादिस्तान की आई एस आई एस और नकारा मिलिटरी
बनाएंगे मिलकर ऐसी हुकूमत वहाँ
देखता रह जाएगा इंशाअल्लाह सारा का सारा जहाँ
अभी तो वजीर-ए-आजम पाकिस्तान के
न इधर के हैं और न उधर के
जब इंशाअल्लाह हाफिज सईद की होगी ताजपोशी
आई एस आई एस और मिलिटरी की बढ़ेगी गर्मजोशी
तब टूटेगी भारत और अमेरिका की मदहोशी
जानी अमेरिका बिन लादेन को तुक्के से निपटाया तुमने
अरे असली बिन लादेन तो हाफिज सईद है
अभी देखा है तुमने उत्तर कोरिया का जलवा
अब देखोगे तुम जिहादिस्तान का जलजला।

                                 Virendra Dev Gaur

                                 CHIEF EDITOR

          

Check Also

Het proces van registreren bij One Casino stap voor stap uitgelegd

In dit artikel gaan we het proces van registreren bij One Casino stap voor stap …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *