Related Articles
Hamster Run casino ile kazancını katla
10/20/2026
Top tips to Keno game online like a pro
10/20/2026

जर्मनी के राजदूत डॉ. मार्टिन ने ने राज्यपाल डॉ. के.के. पॉल से शिष्टाचार भेंट की। जर्मनी के राजदूत डाॅ0 मार्टिन ने कहा कि जर्मन सरकार उत्तराखंड के विकास में सहयोग विशेष तौर पर तकनीकी सहयोग देने के लिए तत्पर है। राज्यपाल ने कहा कि गंगा नदी की स्वच्छता में #जर्मनी का सहयोग महत्वपूर्ण रहेगा। राईन व डैन्यूब नदियों की सफाई का जर्मनी के अनुभव का लाभ भारत में गंगा के पुनरूद्धार में मिलेगा। गौरतलब है कि विगत वर्ष गंगा के पुनरूद्धार के लिए भारत सरकार के जल संसाधन मंत्रालय व जर्मन सरकार के जर्मन इंटरनेशनल कापरेशन के बीच समझौता हुआ है। इसके अनुसार राईन व डैन्यूब नदियों में सफलतापूर्वक इस्तेमाल की गई रिवर मैनेजमेंट स्ट्रेटिजीज को अपनाया जा रहा है। (सू0वि)
The National News