Breaking News

खुशखबरी: छत्तीसगढ़ विद्युत कंपनी में JE समेत 238 पदों पर निकली भर्ती

रायपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में युवाओं के लिए खुशखबरी है. छत्तीसगढ़ राज्य पावर विद्युत होल्डिंग कंपनी में अलग-अलग पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया गया है. कंपनी द्वारा जारी विज्ञापन में जूनियर इंजीनियर (JE) और डाटा इंट्री ऑपरेटर समेत कई रिक्त पदों पर आवेदन मंगाए गए हैं. इन पदों पर भर्ती के लिए 29 सितंबर से आवेदन जमा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी. इच्छुक अभ्यर्थी कंपनी की वेबसाइट www.cspc.co.in पर जाकर इस संबंध में विस्तृत जानकारी ले सकते हैं. सीएसपीएचसीएल (CSPHCL) की ओर से जारी किया गए विज्ञापन में सीएसपीडीसीएल (CSPDCL), सीएसपीजीसीएल (CSPGCL), सीएसपीटीसीएल (CSPTCL) के लिए अलग-अलग ब्रांच से आवेदन मंगाए गए हैं. इसमें जूनियर इंजीनियर के लिए सीएसपीडीसीएल में अलग-अलग ब्रांच से 193 पोस्ट, सीएसपीजीसीएल से अलग-अलग ब्रांच से 62 पोस्ट, सीएसपीटीसीएल में 12 पदों के अलावा तीनों कंपनियों में सिविल ब्रांच से 40 पोस्ट निकाले गए हैं. कंपनी द्वारा जारी विज्ञापन में उक्त पदों के अलावा डाटा इंट्री ऑपरेटर के लिए सीएसपीडीसीएल में 50 पदों, सीएसपीजीसीएल में 68 पोस्ट और सीएसपीटीसीएल में 44 पोस्ट निकाले गए हैं. इसके अलावा तीनों कंपनियों में एकमुश्त 238 पोस्ट निकाले गए हैं. बता दें कि लंबे समय से इन पदों पर भर्ती का इंतजार था. इन पदों पर भर्ती के लिए छत्तीसगढ़ के मूल निवासी उम्मीदवारों को प्राथमिकता भी दी जाएगी. इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर चुके युवाओं के लिए ये एक बेहतर मौके के रूप में देखा जा रहा है.

Check Also

Online casinoda eğlence ve bedava bonus Bethub giriş ile

Content casino bethub Bonus ve Promosyon Tekliflerini Değerlendirin bet hub Slot ve Canlı Oyun Çeşitleri …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *