Breaking News
gold jewellery

ऑनलाइन सोना खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

 

gold jewellery

नईदिल्ली । भारत में गोल्ड को लेकर जबरदस्त क्रेज है। गोल्ड की खरीद के लिए जूलर्स की वेबसाइट के अलावा ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पर ऑनलाइन शॉपिंग भी अच्छा ऑप्शन है। अगर आप भी ऑनलाइन गोल्ड खरीदने की योजना बना रहे हैं तो हम आपके बता रहे हैं कुछ ऐसे टिप्स जिन्हें गोल्ड खरीदते वक्त ध्यान में रखना जरूरी है…
वेबसाइट/सेलर की करें पड़ताल
ऑनलाइन गोल्ड खरीदते वक्त जिस वेबसाइट या ऑनलाइन विक्रेता से आप गोल्ड खरीद रहे हैं, उसके बारे मेंअच्छी तरह से जांच-पड़ताल कर लें। जिससे कि आपको बाद मे ठगी का शिकार न होना पड़े।
शुद्धता के बारे में पता करें
24 कैरट गोल्ड को सबसे शुद्ध माना जाता है, लेकिन 24 कैरट का सोना काफी नरम होता है। इसलिए सोने में कुछ अन्य धातु जैसे तांबा आदि मिलाए जाते हैं। बाजार में सोना 22 कैरट,18 कैरट,14 कैरट में आमतौर पर मिलतई है। यह सोने की शुद्धता पर निर्भर करता है। इसलिए गोल्ड खरीदते वक्त उसकी शुद्धता की जांच कर लें।
हॉलमार्क की जांच करें
हमेशा बीआईएस हॉलमार्क वाला गोल्ड ही खरीदें। खरीदने से पहले हॉलमार्क जांच कर लें।
मेकिंग चार्ज
मेकिंग चार्ज की भी जांच जरूरी है। अलग-अलग सेलर्स की मेकिंग चार्ज में अंतर होता है। इससे सोने की औवरऑल कीमत पर काफी असर पड़ता है। इसलिए मेकिंग चार्ज की पड़ताल जरूरी है।
रिटर्न और एक्सचेंज पॉलिसी
यह जांच कर लें कि ऑनलाइन रिटर्न करने का क्या प्रोसेस है। कई वेबसाइट्स एक्सचेंज की भी सुविधा उपलब्ध होती है।
बिल लेना ना भूलें
जब भी सोना खरीदें तो उसका बिल लेना न भूलें। बिना बिल के आपके लिए सोना रिटर्न करना या एक्सचेंज करना मुश्किल होगा। बिल के लिए आपको पैन कार्ड डीटेल देना पड़ सकता है।
पैकेजिंग पर दें ध्यान
हमेशा ध्यान रखें कि गोल्ड की पैकेजिंग अच्छी तरह से की हुई हो। इससे आपका खरीदे गोल्ड से छेड़छाड़ की संभावना काफी कम हो जाती है।
रिपेयर पॉलिसी
कई बार सोना खरीदाने पर उसे रिपेयर करवाना पड़ता है। इस काम के लिए हमेशा उस जगह पर जाना बेहतर होता है जहां से आपने सोना खरीदा है। इसलिए जाम सेनलाइन सोना खरीद रहे हैं उनकी रिपेयर पॉलिसी की भी जांच पहले ही कर लें।
घर पर ट्राइ करने का ऑप्शन
कई ऑनलाइन सेलर्स सोने के आभूषण को घर पर ट्राइ करने का ऑप्शन देते हैं। इसलिए आभूषण ट्राइ करके खरीदना बेहतर है।

Check Also

Bycasino Türkiye Resmi Sitesi: Yeni Bonuslar ve Promosyonlar

Content Bycasino Güncel Giriş Güvenlik ve Güvenilirlik Kullanıcı bilgileri ve işlemleri yüksek güvenlik protokolleriyle korunur, …

One comment

  1. I’m really inspired together with your writing skills as neatly as with the structure on your weblog. Is this a paid topic or did you modify it yourself? Either way keep up the nice high quality writing, it is rare to look a great blog like this one nowadays!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *