Breaking News
bom gift

गिफ्ट पैक में हुए धमाके से दूल्हे की मौत, दुल्हन घायल

bom gift

भुवनेश्वर । ओडिशा में शादी का खुशनुमा माहौल एक तोहफे के कारण अचानक मातम में बदल गया। यहां के बोलनगीर जिले में शुक्रवार को एक गिफ्ट पैक में विस्फोट हो गया, जिससे वहां मौजूद दूल्हे की मौत हो गई। इसके साथ-साथ दूल्हे की दादी और एक अन्य व्यक्ति की भी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक  धमाके में नवविवाहित महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस के मुताबिक, विवाह के बाद रिसेप्शन के दौरान यह उपहार किसी अज्ञात व्यक्ति ने नवविवाहित दंपति को दिया था।  इस धमाके में बुजुर्ग महिला और एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पांच दिन पहले शादीशुदा हुए उसके पोते ने राउरकेला के एक अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। विवाहिता का इलाज बुरला के अस्ताल में चल रहा है। हादसे में घायल एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई।

Check Also

Kawaboumga: Merge Up 2 et Simsinos Casino, guide des mécaniques du slot

Le monde des machines à sous a vu l’émergence de titres innovants comme Merge Up …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *