Breaking News
Perfect Grooming With Eyebrow Threading

थ्रेडिंग करवाने के बाद होने वाले पिंपल से ऐसे पाएं छुटकारा

Perfect Grooming With Eyebrow Threading

महिलाएं खूबसूरत दिखने के लिए कई सारे ब्यूटी ट्रीटमेंट लेती हैं जिनमें से थ्रेडिंग भी एक है. थ्रेडिंग में आईब्रो को खूबसूरत बनाया जाता है. कुछ लोग वैक्स भी कराते हैं, लेकिन ब्यूटी एक्सपर्ट्स का मानना है कि आईब्रो थ्रेडिंग वैक्सिंग से ज्यादा बेहतर रहता है, दरअसल, वैक्सिंग में स्किन की एक लेयर जाने का डर भी रहता है. लेकिन कई बार आपने थ्रेडिंग कराने के बाद देखा होगा कि आंखों के आसपास की स्किन पर सूजन, रेडनेस और छोटे छोटे दाने जैसे हो जाना. अगर आपके साथ भी अक्सर यह समस्या होती है तो अपनाएं ये तरीके…
चेहरे की सफाई:
आइब्रो बनवाने से पहले चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से धोकर अच्छे से पोंछ लें. ऐसा करने से चेहरे का रक्त प्रवाह बेहतर हो जाएगा और जब आप आईब्रो बनवाएंगी तो आपको पहले की अपेक्षा कम तकलीफ होगी. इसके बाद कॉटन के तौलिये से चेहरे को हलके हाथों से थपथपाकर पोंछ लें. अगर आप चेहरे को रगड़ते हुए पोछेंगे तो आपकी त्वचा शुष्क हो सकती है.
टोनर करें यूज:
आईब्रो बनवाने से पहले टोनर का इस्तेमाल करें. बेहतर होगा कि आप घर के बने टोनर से फेस को क्लीन करें. इससे आपके चेहरे पर नमी भी बनी रहेगी. आप चाहें तो दालचीनी को उबालकर उसका भी टोनर इस्तेमाल कर सकती हैं.
थ्रेडिंग करवाने के बाद करें ये काम: थ्रेडिंग के बाद आईब्रो पर टोनर लगाएं. इससे आपकी आंखों के आसपास सूजन नहीं आएगी और आंखों में जलन नहीं महसूस होगी. साथ ही इन्फेक्शन से भी बची रहेंगी. चाहें तो आंखों के आसपास के एरिया की बर्फ से सिंकाई भी कर सकती हैं.

Check Also

Iskustva Sa Plus Hosting Uslugama: Što Su Korisnici Otkrili

U ovom članku istražujemo iskustva korisnika Plus hosting usluga, fokusirajući se na ono što su …

One comment

  1. 650907 577489Its almost impossible to discover knowledgeable males and women during this topic, however you sound like do you know what you are discussing! Thanks 872112

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *