पार्षद सहित तीन गिरफ्तार

देहरादून (संवाददाता)। एक बार फिर कुछ दानवों ने देवभूमि को शर्मसार किया है। जिस तरह से हवस के पुजारी वारदातों को अंजाम देते हैं उसके बाद हर किसी का किसी भी रिश्ते से एतबार उठना लाजमी है। एक बार फिर रिश्तों को शर्मसार करने बाली घटना घटी है। राजधानी देहरादून में जहां दिल्ली से आई एक युवती का गैंगरेप हुआ है। इस मामले में पुलिस ने प्रेमनगर पार्षद सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। युवती का मेडिकल कराया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार युवती दिल्ली में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव का काम करती है और वह मूलरूप से कलकत्ता की रहने वाली है। बताया जा रहा है कि दिल्ली से युवती 11 जून को दून के पटेलनगर क्षेत्र में अपनी सहेली के घर आई थी। यहां उसकी सहेली का भाई उसे बाइक पर बैठाकर प्रेमनगर में अजय अरोड़ा उर्फ बंटी के घर पर ले गया। यहां पार्षद जितेंद्र तनेजा, सुमित और दो अन्य ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। युवती का कहना है कि, उन्होंने उसे जबरदस्ती शराब पिलाई। उसके बाद घटना को अंजाम दिया। सुबह करीब चार बजे जब उसकी आंख खुली तो उसने वहां से भागकर अपनी जान बचाई और बाजार पहुंचकर एक व्यक्ति के फोन से फोन कर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस वहां पहुंची और लड़की को अपने साथ थाने ले आई। पुलिस ने पूछताछ के आधार पर जितेंद्र तनेजा व बंटी को हिरासत में ले लिया है। लड़की को अब मेडिकल के लिए ले जाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
The National News
73034 639288There is noticeably a lot to realize about this. I suppose you produced certain good points in functions also. 900857
745907 620100Soon after examine a couple of with the weblog posts on your internet site now, and I actually like your way of blogging. I bookmarked it to my bookmark internet site list and shall be checking once more soon. Pls try my internet site online as properly and let me know what you believe. 836885