Breaking News
Ganesh Chaturthi 2019

महाराष्ट्र सहित देशभर में गणेश चतुर्थी की धूम

Ganesh Chaturthi 2019

नईदिल्ली । जैसा की हम जानते हैं कि भारत देश हर तीज-त्यौहारों को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मानने वाला देश है। इसी तर्ज पर 2 सितंबर यानी आज देशभर में गणेश चतुर्थी का पावन पर्व मनाया जा रहा है। चारों ओर गणेश चतुर्थी की धूम मची हुई है। भगवान गणेश के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मनाया जाने वाला गणेश चतुर्थी का यह पर्व महाराष्ट्र में बड़ी ही मान्यता के साथ मनाया जाता। लेकिन अब आलम यह है कि गणेश चतुर्थी उत्तर भारत से लेकर देश के और भी कई हिस्सों में बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोमवार सुबह बधाई दी। देशभर में गणपति का स्वागत धूमधाम से किया जा रहा है। चाहे बात महाराष्ट्र की करें या फिर दिल्ली की, हर कोई गणेश चतुर्थी के पहले दिन काफी खुश दिखाई दे रहा है।  कर्नाटक के बंगलूरू में स्थित एक मंदिर में नौ हजार नारियल से भगवान गणेश की प्रतिमा बनाई गई है।  मुंबई के श्री सिद्धिविनायक मंदिर में गणेश चतुर्थी के मौके पर ककड़ आरती की जा रही है। मुंबई में गणेश प्रतिमा लाल बाग के राजा के दर्शन शुरू हो गए हैं। भारी मात्रा में लोग भगवान के दर्शन के लिए आए हैं। महाराष्ट्र के नागपुर में लोग भगवान गणेश के दर्शन करने के लिए एकत्रित हुए हैं।

Check Also

Iskustva Sa Plus Hosting Uslugama: Što Su Korisnici Otkrili

U ovom članku istražujemo iskustva korisnika Plus hosting usluga, fokusirajući se na ono što su …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *